आमला ब्लॉक में कन्या विवाह सम्मेलन कराने की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 04 12 09 04 56 047 com.whatsapp

screenshot 2026 04 12 09 04 56 047 com.whatsapp
आमला। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आमला ब्लॉक में विवाह सम्मेलन आयोजित कराने एवं सरकार द्वारा निर्धारित 200 जोड़ों की सीमा को हटाने की मांग को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इस वर्ष आमला तहसील में कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की गरीब, दलित, आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग की बेटियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया गया कि आमला ब्लॉक की 170 से अधिक युवतियां एनओसी प्राप्त कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन बैतूल, भीमपुर और मुलताई सहित अन्य स्थानों पर भी उनका पंजीयन नहीं हो सका

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन आमला ब्लॉक को इससे वंचित रखा जाना समझ से परे है। कांग्रेस ने मांग की कि आमला को भी योजना में शामिल कर नई तिथि घोषित की जाए और यहां भी विवाह सम्मेलन आयोजित कराया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

screenshot 2026 04 12 08 47 59 134 com.whatsapp
इसके साथ ही कांग्रेस ने गरीबी रेखा के कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने तथा प्रत्येक ब्लॉक में 200 विवाह जोड़ों की निर्धारित सीमा को भी हटाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख, नितिन गाडरे, प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुड़े, श्याम सोनी, गणेश ढोमने, पार्षद पद्मनी भूमरकर, अलका मानकर, नितिन सातनकर, रवि घानेकर, जितेंद्र शर्मा, सीमा अतुलकर, विजय पारधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 01 03 22 00 03 592 com.google.android.apps.photos

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

 

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email