घाट अमरावती ग्राम की चमत्कारी माँ अंबा भवानी मदिर में 6 अप्रैल को विशाल भडारा प्रसादी के साथ समापन, शिव सेवा समीति ने रैली निकाली कर अम्बां मंदिर में ध्वजा अर्पित किया प्रभातपटटन ब्लॉक के गाँव घाट अमरावती में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चमत्कारी प्राचीन अंबा मंदिर में चैत्र महोत्सव की तैयारी बड़े धूमधाम बनाई। जिसमें मदिर समीति के अध्यक्ष श्री राजकुमार सत पाढुरंग वडुरकर ने बताया की महोत्सव 19 मार्च से शुरू होगा आयोजन 20 दिन तक चला हर दिन माता रानी का विशेष अलग-अलग प्रकार से श्रृंगार एवं अनुष्ठान किया गया। 19 से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि में सेवा समूह मंदिर की साज सज्जा किया गया था। माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया था। 29 मार्च को रात में मंदिर परिसर में गोदड अंबा भवानी साभल गायक की प्रस्तुति वासुदेव गीते ने दी एवं 30 मार्च को रात में पवन पाल ग्राम गीता समाज प्रबोधन कीर्तन प्रस्तुत किया 31 मार्च को राधा कृष्ण भजन ग्रुप मांडई बुजुर्ग के गायक भजन किया । 1 अप्रैल को मां चामुंडा देवी भजन ग्रुप भक्ति गीत प्रस्तुत दी गई। 2 अप्रैल को वर्धा निवासी हर्षल महाराज वारकरी कीर्तन भी किया गया।3 अप्रैल को कवी सम्मेलन किया गया। 4 अप्रैल को आकर्षक सुन्दर झांकी के साथ विशाल चुन्नी यात्रा निकाली गई चुन्नी की लम्बाई 151 मीटर लंबी माँ चमत्कारी अंबा भवानी को अर्पित की जिसमें हजारों की तादाद में धार्मिक लोग जुड़े। 5 अप्रैल को पारिवारिक अनुष्ठान नाडे गाडे हुए। रात में देवी जागरण किया। 6 अप्रैल को भंडारा प्रसादी के साथ चैत्र महोत्सव का समापन हुआ । उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल Please follow and like us: Post Views: 121 Post navigation आमला न्यायाधीश ने बताई सरल और सुलभ न्याय की अवधारणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान और अंबेडकर प्रतिमा अनादर पर सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग