आष्टा में पुलवामा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि रिपोर्टर केवल राम मालवीया इंदौर 🙏 सकल हिंदू समाज ने मोमबत्ती जलाकर किया नमन, देशभक्ति गीतों के साथ हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आष्टा नगर में 14 फरवरी 2026, शनिवार को नगर के शास्त्री स्कूल परसराम कॉम्प्लेक्स के पास पीपल चौक चौराहे पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के निवास पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया तथा उनके बलिदान को राष्ट्र की अमर विरासत बताया। श्रद्धांजलि सभा में सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सुभाष नामदेव (पूर्व पार्षद), मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, सचिव मनीष डोंगरे, शास्त्री स्कूल प्राचार्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम नारायण शर्मा, समाजसेवी देवकरण मालवीय, श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, श्रीमती निता प्रतीक महाडिक तथा अखिल भारतीय कुशवाह महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने शब्दों के माध्यम से शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। https://firstkhabarbharat.in.net/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260216-WA0009.mp4 इसके पश्चात देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में नगर के प्रसिद्ध भजन गायक राजू राठौड़, गोल्डी जैन, दीपक राठौर सहित अन्य कलाकारों ने देशभक्ति गीत एवं भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम का संचार किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत नगर में प्रति शनिवार आयोजित होने वाले हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ मां अंजनी के लाल भगवान हनुमान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कुशवाहा समाज के पटेल जगदीश कुशवाहा, पटेल दलकिशोरी कुशवाहा, वरिष्ठ व्यवसायी मनोज कुशवाहा एवं सुशील कुशवाहा द्वारा पूजन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। भक्ति भाव एवं संगीतमय भजनों के बीच सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाजजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रेम नारायण जायसवाल, दिलीप मालवीय, रमेश मालवीय, जगदीश खत्री, सुधीर महलवार, पवन यादव, गौरीशंकर राठौड़, अरविंद रैकवार, गोपाल पांचाल, मोंटू कौरी, रवि कुशवाहा, मांगीलाल सिसोदिया, संजय सुराणा, नरेंद्र पोरवाल, विनोद सेन, गिरीराज सोनी, राजेश सुराणा, प्रतीक महाडिक, पवन कुशवाहा, हेमराज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, डॉ. भगवानदास शुक्ला, नेमचंद्र कुशवाहा, हिमांशु कुशवाह, विशाल कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा और समाज को राष्ट्रहित एवं सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहना चाहिए। कार्यक्रम देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्र के वीर शहीदों को नमन के साथ सम्पन्न Please follow and like us: Post Views: 54 Post navigation बैतूल में अंडर ब्रिज और रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से की चर्चा महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव संदेश शोभा यात्रा, सकल हिंदू समाज ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत आष्टा।