महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव संदेश शोभा यात्रा, सकल हिंदू समाज ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रिपोर्टर केवल राम  मालवीय इंदौर

Screenshot 2026 02 16 10 44 16 633 Com.whatsapp 300x160
आष्टा। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर नगर में प्रजापति ब्रह्माकुमारी द्वारा शिव संदेश की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्रह्माकुमारी प्रमुख कुसुम दीदी के सानिध्य में वार्ड क्रमांक 17 स्थित राठौर मंदिर से भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों के साथ बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर शोभायात्रा धूमधाम से प्रारंभ हुई।
यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों कन्नौज रोड, भोपाल नाका सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली। मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साह उमंग के साथ दर्शन किए इस दौरान सकल हिंदू समाज ने

बुधवारा क्षेत्र में सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा तथा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। साथ ही शांति सरोवर की प्रमुख ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी, नीलिमा दीदी एवं शिल्पा दीदी का सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव एवं मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता द्वारा पुष्पमाला, साफा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

Screenshot 2026 02 16 10 44 52 901 Com.whatsapp 300x150
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव एवं देवकरण मालवीय पहलवान ने भगवान भोलेनाथ के नाम अंकित दुपट्टे भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के पदाधिकारीगण प्रेम नारायण जायसवाल, मनोहर विश्वकर्मा, दिलीप मालवीय, मोंटू कौरी, रमेश मालवीय, मनोज कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, प्रतीक महाडिक, मनोज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा,लखन सेन , सहित मातृशक्ति में श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा, श्रीमती शांति देवी कैलाश राठौर, श्रीमती निता प्रतीक महाडिक, श्रीमती कमला देवचंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह के दौरान ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी द्वारा सभी उपस्थित जनों को अक्षत-कुमकुम का तिलक कर आशीर्वाद प्रदान किया गया। सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भव्य पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन सकल समाज सचिव मनीष डोंगरे द्वारा किया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर निकली इस भव्य शिव संदेश शोभा यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

रिपोर्टर केवल राम मालवीया इंदौर

Screenshot 2025 11 04 09 04 38 535 Com.whatsapp 1

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email