बैतूल में अंडर ब्रिज और रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से की चर्चा

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2026 02 14 11 10 54 349 Com.android.chrome 273x300

जनजातीय बहुल बैतूल संसदीय क्षेत्र में रेल एवं बुनियादी ढांचा संबंधी समस्याओं को लेकर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शुक्रवार को संसद भवन नई दिल्ली में विस्तृत बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रस्तावों पर रेलवे बोर्ड एवं अधिकारियों से परीक्षण कर शीघ्र आवश्यक एवं सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Screenshot 2026 02 14 11 10 54 349 Com.android.chrome 1 300x196

➡️ बैतूल में अंडर ब्रिज को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग

बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने बैतूल में यातायात की सबसे गंभीर समस्या रेलवे अंडर ब्रिज को सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय बताया। उन्होंने बैतूल–मरामझिरी रेल खंड के किलोमीटर 850/240 पर सदर क्षेत्र में प्रस्तावित अंडर ब्रिज तथा बैतूल रेलवे मालगोदाम के नागपुर सिरे पर माचना नदी रामनगर की ओर स्थित अंडर ब्रिज को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी। उन्होंने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से कहा कि इन अंडर ब्रिजों के अभाव में शहर रोज जाम से जूझ रहा है, एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं बाधित हो रही हैं तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जबकि दोनों प्रस्ताव मंडल एवं जोनल स्तर से स्वीकृति के साथ रेलवे बोर्ड को भेजे जा चुके हैं।

Screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 Com.miui .gallery 300x222

➡️ मुलताई रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने मुलताई रेलवे स्टेशन की वर्षों से हो रही उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुलताई नगर को आज भी पर्याप्त रेल ठहराव से वंचित रखा गया है। उन्होंने अमरावती–जबलपुर एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस एवं जयपुर–चेन्नई एक्सप्रेस के मुलताई स्टेशन पर ठहराव की मांग रखते हुए कहा कि यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास का प्रश्न है।

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

➡️ बैतूल रेलवे स्टेशन को क्षेत्रीय हब बनाने की मांग

बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने बैतूल रेलवे स्टेशन को क्षेत्रीय रेल हब के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस, पूरी हमसफर एक्सप्रेस, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस एवं भगत की कोठी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी। साथ ही अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं नरखेड़ इंटरसिटी एक्सप्रेस को बैतूल तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे बैतूल सीधे देश के प्रमुख शहरों से जुड़ सके।

➡️ अन्य रेलवे स्टेशनों की समस्याएं भी रखीं

केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर अमरावती–जबलपुर एक्सप्रेस एवं नागपुर–इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी। इसके साथ ही आदिवासी बहुल बरबटपुर एवं ढोढरामोहार रेलवे स्टेशनों पर पेंचवेली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करते हुए कहा कि इससे दूरदराज के गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी से निजात मिलेगी I श्री उइके ने आमला रेलवे स्टेशन पर समता एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस, जयपुर–चेन्नई एक्सप्रेस, मैसूर–जयपुर एक्सप्रेस, सेवाग्राम एक्सप्रेस (–नागपुर रूट का आमला तक विस्तार) तथा पूरी–जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव/विस्तार की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव से आमला सहित आसपास के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी और सुगम रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

➡️ आमला रेलवे स्टेडियम एवं रेलवे पार्क के नवीनीकरण की मांग

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने आमला रेलवे स्टेडियम एवं रेलवे पार्क के नवीनीकरण की मांग उठाते हुए कहा कि यह स्थान स्थानीय खिलाड़ियों, युवाओं और परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि आमला में रेलवे की उपलब्ध रिक्त भूमि पर सोलर पावर जनरेशन प्लांट अथवा कोच फैक्ट्री की स्थापना की जाए, जिससे न केवल रेलवे को लाभ होगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

दादाधाम इंटरसिटी बंद होना जनता के साथ अन्याय है। श्री उइके ने नागपुर–भुसावल सुपरफास्ट इंटरसिटी दादाधाम एक्सप्रेस के बंद होने को जनता के साथ अन्याय बताते हुए इसके शीघ्र पुनः संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के बंद होने से मुलताई, आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, टिमरनी, हरदा, खिरकिया एवं छनेरा के हजारों यात्रियों को रोज़ परेशानी उठानी पड़ रही है।

➡️ हरदा, खिरकिया, टिमरनी, छनेरा स्टेशनों के स्टॉपेज को लेकर भी उठाई मजबूत मांग

केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष हरदा, खिरकिया, टिमरनी एवं छनेरा रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की वर्षों से लंबित मांग को भी गंभीरता से रखा। श्री उइके ने कहा कि ये सभी स्टेशन जनजातीय, ग्रामीण एवं कृषि-प्रधान क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, जहां से बड़ी संख्या में किसान, श्रमिक, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग एवं व्यापारी प्रतिदिन यात्रा करते हैं। लेकिन पर्याप्त ट्रेनों के ठहराव के अभाव में यात्रियों को अन्य बड़े स्टेशनों तक निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम तीनों की हानि होती है।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला , केंद्रीय मंत्री डीडी उईके जी के साथ  🙏

Screenshot 2026 02 14 11 38 09 236 Com.facebook.katana 300x228

 

 

 

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email