मुलताई अवैध शराब के विरुद्ध थाना मुलताई की प्रभावी कार्रवाई

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2026 02 06 10 38 24 992 Com.whatsapp 300x179

17हजार से अधिक की अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार ।

🔹 पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार,
जिले में अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब विक्रय करते हुये 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

🔹*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 05.02.26 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कामथ मे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के गरज से काले रंग थैले मे शराब लेकर खडा है की सूचना पर तस्दीक हेतू हमराह स्टाफ एवं राहगीर पंचान आकाश पिता मिट्ठु मोहबे उम्र 26 साल निवासी चिखली कला, उमेश पिता पंजाबराव सुपटकर उम्र 38 साल निवासी परमंडल को सुचना से अवगत कराकर रवाना होकर कामथ पहुचा जहाँ एक व्यक्ति एक घर के सामने काले रंग का सफेद धारी वाला थैला लिये खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ घेराबंदी कर पकडा जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम *राजकुमार पिता श्रीराम दुलारे जैसवाल उम्र 50 साल निवासी कामथ* का रहना बताया बैग की तलाशी लेने पर बैग मे अवैध देशी एवं अग्रेजी शराब के180 ml के 99 क्वार्टर, 90 ml के 6 क्वार्टर,375 ml के 3 बाटल ,750 ml की 03 बाटल एवे 03 बीयर की केन कुल 23.295 लीटर किमती 17347 रुपये पायी गई राजकुमार जैसवारल से उक्त शराब रखने के संबंध मे लायसेंस पूछा तो नही होना बताया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से उक्त मशरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को न्यायालय मे उपस्थित होने का सूचना नोटिस तामिल किया गया

Screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 Com.miui .gallery 300x222

आरोपी
🔹*राजकुमार पिता श्री राम दुलारे जयसवाल उम्र 50 वर्ष निवासी कामथ मुलताई*

🔹 *जप्त सामग्री* – अवैध देशी एवं अग्रेजी शराब के180 ml के 99 क्वार्टर, 90 ml के 6 क्वार्टर,375 ml के 3 बाटल ,750 ml की 03 बाटल एवे 03 बीयर की केन कुल 23.295 लीटर

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300
*कुल मशरूका – कुल मशरूका किमती 17347 रुपये*

🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका -*
उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि मोनिका पटले,सउनि एम.एल.गुप्ता,प्र.आर. गजराज अजनेरिया,प्र आर पुष्पा धुर्वे, आर. रोहित आर.गोपाल, आर. सेवाराम की मुख्य भूमिका रही है ।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210323 185553 247x300

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email