थाना बैतुल यातायात 4 फरवरी 26 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले भर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, नेत्र परीक्षण शिविर एवं वाहन चेकिंग अभियान संपन्न रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतुल पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 01 जनवरी 26 से 31 जनवरी 26 तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला बैतूल में व्यापक स्तर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह समस्त कार्यक्रम माननीय पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में थाना यातायात बैतूल एवं जिले के समस्त थानों द्वारा संपूर्ण जिले में संचालित किए गए। सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में उत्साह एवं जन-जागरूकता के साथ किया गया, जिसमें थाना यातायात बैतूल सहित जिले के सभी पुलिस थानों की सक्रिय सहभागिता रही। जागरूकता कार्यक्रमों का विवरण सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें— शासकीय एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय, बाजार, हाट-बाजार, मेले, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल शामिल रहे। इन कार्यक्रमों में आम नागरिकों, विद्यार्थियों, वाहन चालकों एवं व्यापारियों को एकत्र कर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। चित्रकला प्रतियोगिता विद्यालयों में विद्यार्थियों के माध्यम से चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट एवं सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित संदेशों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इससे बच्चों के साथ-साथ समाज में भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी। नेत्र परीक्षण शिविर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों की दृष्टि क्षमता की जाँच हेतु नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में वाहन चालकों एवं आम नागरिकों का आँखों का परीक्षण किया गया तथा कमजोर दृष्टि वाले चालकों को समय-समय पर आँखों की जाँच कराने एवं वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियाँ बरतने की समझाइश दी गई। नुक्कड़ नाटक, रैली एवं पाम्फलेट वितरण यातायात जागरूकता को प्रभावी बनाने हेतु ट्रैफिक वार्डन वॉलंटियर्स द्वारा नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। साथ ही रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान, पाम्फलेट वितरण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेडियम रिफ्लेक्टर टेप दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं अन्य मालवाहक वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ सके। छात्रों एवं आमजन को बताए गए प्रमुख यातायात नियम कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को निम्नलिखित नियमों की जानकारी दी गई— दो-पहिया वाहन चलाते समय ISI मार्क हेलमेट पहनना अनिवार्य चार-पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग नशे की हालत में वाहन न चलाएँ तेज गति एवं ओवरटेकिंग से बचें ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करें नाबालिगों को वाहन न चलाने दें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें क्षमता से अधिक सवारी या माल परिवहन न करें वाहन चेकिंग एवं वैधानिक कार्रवाई सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में कुल 2,365 वाहनों की चेकिंग की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। गंभीर मामलों में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित कार्यालय को भेजे गए। अभियान के दौरान कुल ₹10,04,200/- (दस लाख चार हजार दो सौ रुपये) की समन राशि वसूल की गई। उद्देश्य इन समस्त कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, बच्चों एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा सुरक्षित सड़क संस्कृति को बढ़ावा देना है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 88 Post navigation कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल 03.02.2026 पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक मुलताई अवैध शराब के विरुद्ध थाना मुलताई की प्रभावी कार्रवाई