कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल 03.02.2026 पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री विरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में साइबर सेल बैतूल द्वारा, चन्द्रशेखर वार्ड, बैतूल स्थित सर्वोदय हायर सेकेंडरी स्कूल में जीतो लेडीज़ विंग के सहयोग से साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 🔹कार्यक्रम में साइबर सेल बैतूल से उप निरीक्षक (SI) नवीन सोनकर एवं दीपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, फेक आईडी, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। 🔹कार्यक्रम में जीतो लेडीज़ विंग की ओर से अध्यक्ष श्रीमती कल्पना गोठी, उपाध्यक्ष श्रीमती पन्ना गोठी, सचिव श्रीमती पायल टाटेड, सह-सचिव श्रीमती खुशबू बोथरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती आरती पगारिया एवं सदस्यगण – श्रीमती पारुल टाटेड, श्रीमती रजनी बोथरा, श्रीमती करिश्मा गोलचा, श्रीमती शायली गोठी एवं श्रीमती अर्चना गोठी उपस्थित रहीं। 🔹विद्यालय प्रशासन की ओर से प्राचार्य श्री प्रकाश जी ढोटे एवं उप-प्राचार्य श्रीमती शिप्रा बरास्कर कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। 🔹कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना तथा विषय में गहरी रुचि दिखाई। विद्यार्थियों द्वारा यह भी कहा गया कि वे प्राप्त जानकारी को अपने परिवारजनों एवं मित्रों के साथ साझा कर उन्हें भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेंगे। 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री विरेंद्र जैन ने कार्यक्रम के संबंध में कहा कि— “वर्तमान डिजिटल युग में बच्चों एवं युवाओं का साइबर रूप से जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देना पुलिस की प्राथमिकता है, जिससे वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और समाज को भी सुरक्षित बना सकें।” 🔹 *कार्यक्रम का उद्देश्य* विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से जागरूक कर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति प्रेरित करना रहा। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 86 Post navigation Amla साई स्पोर्ट्स एंड कल्चरल समिति द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया थाना बैतुल यातायात 4 फरवरी 26 सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले भर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, नेत्र परीक्षण शिविर एवं वाहन चेकिंग अभियान संपन्न