Betul कार्यालय पुलिस अधीक्षक 9.02.26 पुलिस अधीक्षक बैतूल एवं कलेक्टर बैतूल का दूरस्थ क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 🔹जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहाद्र बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर बैतूल श्री नरेंद्र सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण किया गया। विगत दिनों थाना मोहदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दामजीपुरा में उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव की स्थिति के दौरान आगजनी की घटना घटित होने के पश्चात प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए आज ग्राम दामजीपुरा, भीमपुर, मोहदा सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। 🔹संयुक्त भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं एवं मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। https://firstkhabarbharat.in.net/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260209-WA0166.mp4 🔹 नागरिकों को आपसी भाईचारा एवं सौहाद्र बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जीवन यापन करने, असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, अपमानजनक अथवा आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण न करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने के संबंध में भी नागरिकों को समझाइश दी गई। 🔹 *नागरिकों से अपील* *कलेक्टर बैतूल श्री नरेंद्र सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि— * आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति बनाए रखें। * किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें। * सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। * किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व अथवा विपरीत परिस्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को दें। * प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग कर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें। 🔹जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 103 Post navigation मुलताई अवैध शराब के विरुद्ध थाना मुलताई की प्रभावी कार्रवाई बैतुल कांग्रेस के वरिष्ठ बृजभूषण पांडे को प्रदेश महासचिव एवं आमला ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, सारणी ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती , बोरधाई ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव, सारणी ग्रामीण अध्यक्ष ललित यादव, होने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर समर्थकों ने पटाखे फोड़ कर मिठाई बाटी और लगा बधाई देने का सिलसिला चला