amla पंजाब सेवा समिति, आमला ने परम्परागत उत्सव लोहड़ी एवं मकर संक्रांति को सेवा, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव के पवित्र संकल्प के साथ मनाया

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2026 01 15 21 17 32 145 Com.whatsapp 2 300x135

 

आमला 13 जनवरी 26 पंजाब सेवा समिति, आमला की नारी शक्ति समिति द्वारा आयोजित पारम्परिक एवं प्रकृति से जुड़े पर्व लोहड़ी एवं मकर संक्रांति को सादगी और उल्लास पूर्ण तरीके से मनाया जिसमें नन्हे बच्चों को उनकी संस्कृतिक प्रस्तुति पर सम्मानित और पुरस्कृत किया गया| समाज की प्रमुख श्रीमती वीरा देवी अरोरा,रितु गुगनानी एवं सीमा गुगनानी ने बताया कि यह पारम्परिक पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है

 

,हमे अपने पौराणिक संस्कारों को सदा निभाना चाहिए, इसमें ही समस्त जीव कल्याण और प्रकृति संरक्षण का संदेश मिलता है और सामाजिक सद्भाव, करुणा ,प्रेम, सहयोग, समर्पण के भाव जागृत होते हैं | लोहड़ी के इस आयोजन में सर्वप्रथम लोहड़ी की पूजा अर्चना की गई, उपस्थित सभी सदस्यों ने पवित्र अग्नि के चक्कर लगाकर प्रसाद ग्रहण किया |

Screenshot 2026 01 15 21 18 08 329 Com.whatsapp 300x222

लोहड़ी के पारम्परिक गीतों की धुन पर समाज के सदस्यों ने खूब नृत्य किया और एक दूसरे को बधाईयाँ दी| कार्यक्रम समापन के पूर्व समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा उपस्थित सदस्यों को लोहड़ी के महत्व के बारे में बताया गया , इसके साथ ही समाज की श्रीमती वीरा अरोरा श्रीमति सीमा गुगनानी ने कहा कि आयोजनों में सभी को सक्रियता से भाग लेना चाहिए ,यदि किसी को कोई शिकायत हो तो उसे परस्पर बातचीत से सुलझाया जा सकता है, किसी को आयोजन में कोई कमी लगती हो तो उसे अपनी भूमिका के प्रति सक्रियता दिखानी चाहिए, क्योंकि विभिन्नता से ही विविधता आती है | श्रीमती विमल मदान,निशी मदान, रितु गुगनानी ,विमला गुगनानी, नेहा बत्रा, रेणु गुगनानी,कंचन बत्रा, शालू मदान पूजा गुगनानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सदस्यों में सकारात्मकता का संचार होता है,रोजमर्रा की तय जिंदगी से कुछ समय के लिए नई ऊर्जा और नव उत्साह का माहौल मिलता है

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 300x233

और यह अपनों के बीच, अपनों के साथ ही सम्भव है | परिस्थितियों से समझौता करने की बजाय अच्छे और सुखद परिवर्तन के लिए प्रयासरत रहेंगे ऐसा संकल्प सभी लें!लोहड़ी के इस आयोजन में विभिन्न मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए थे

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

|कार्यक्रम को आयोजित करने में वीरा अरोरा, सीमा गुगनानी, नेहा बत्रा, विमल मदान, निशी मदान, शालू मदान, भावना गुगनानी, विमला गूगनानी ,रुचि बत्रा, अंजली बत्रा, पूजा गूगनानी,कैलाश गूगनानी , रेणु गुगनानी ,कंचन बत्रा, पूनम मनोचा रितु गुगनानी, वैशाली गुगनानी, अन्नू घई, फुला मदान, नवनीत गुगनानी प्रमुख थे! सम्मानित और पुरस्कृत होने वाले भाग्यशाली कविश बत्रा, भव्य बत्रा,
गुरमीत बत्रा,हरप्रीत बत्रा, खुशी बत्रा, आरव गुगनानी, मुदित गुगनानी, विदित गुगनानी, तान्या गुगनानी , जशलिन गुगनानी ,मनस्वी गुगनानी, दिव्याशं मदान, आरुष मदान, सक्षम मदान आदि को सभी सदस्यों ने बधाइयां और शुभकामनाओं प्रेषित कर आनन्द पूर्वक रात्रिभोज का आनन्द लिया|

Screenshot 2026 01 16 10 13 24 729 Com.whatsapp 186x300

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email