आमला अवरिया ठानी बैलुड रोड बनाने के लिए 13 गाँव के सरपच और किसान शहर के तीन सौ से पाच सौ लोगों ने नया मार्ग बनाने की मांग , कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा आमला अवरिया ठानी बैलुड सारणी के सबसे कम दूरी का मार्ग बनाने की मांग को लेकर बैतूल पहुंचकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आमला आवरिया ठानी से होते हुए बेलोंड तक मात्र 3 से 4 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की है। 😭बोरी सारणी रोड से आने जाने में नुकसान 👉 बोरी से सारणी जाने में 35 किलोमीटर का लम्बा रास्ता। 👉बोरी से सारणी जाते समय 4 से 5 किलोमीटर का घाट क्षेत्र में उतरते समय वाहन का ब्रेक फेल होने का डर। 👉बोरी से सारणी जाते 4 से 5 किलोमीटर का रास्ता गड्डू में तब्दील। रास्ते की चौड़ाई कम होने के कारण दुर्घटना को आमंत्रण देना। 👉बोरी से सारणी जाते उतार इतनी है कि वाहन संमालना मुश्किल और सारणी से बोरी आते समय चढाई इतनी ऊची की वाहन खराब होना 👉बोरी से सारणी जाते समय और आते समय चढ़ाई और उतार के कारण ट्रक जीप ट्रैक्टर बस आ जा नहीं सकती 👉बोरी सारणी रोड का कोई मतलब नहीं है जिसमे ट्रक जीप बस आ जा नहीं सकती 👉बोरी सारणी 4 से 5 किलोमीटर खतरनाक अन्धी टर्निंग बारिश में आजू-बाजू के पत्थर मुरुम झाड़ पेड़ गिरना और गाड़ी स्लिप होने का डर 90% लोग बारिश में आना जाना बंद कर देते हैं 😄आमला अवरिया ठानी बैलुड सारणी रोड बनाने का फायदा 👉आमला अवरिया ठानी बैलुड सारणी के रोड बनाने से घाट नही मिलेगा। 👉 आमला अवरिया ठानी बैलुड सारणी की दूरी 20 किलोमीटर कम 12 से 13 गाँव को सीधा फायदा। 👉आमला अवरिया ठानी बैलुड सारणी रोड बनाने से ट्रक जीप बस ट्रैक्टर ऑटो का यातायात चालू। 👉आमला अवरिया ठानी बैलुड सारणी रोड बनाने से रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे किसान अपनी सब्जी भाजी सारणी में बेच कर अपना रोजगार चला सकता है और सारनी वाले किसान एवं अन्य लोग आमला में आकर रोजगार कर सकता है 👉आमला अवरिया ठानी बैलुड सारणी रोड बनाने से घोड़ा डोंगरी होते हुए शाहपुर हाईवे पर पहुंच सकते है भोपाल इटारसी भी जा सकते हैं छात्र-छात्राओं को एवं मरीज अन्य लोगों को सुविधा होगी जिसमें समय और पैसे की बचत होगी 👉आमला अवरिया ठानी बोचनवाडी तक पक्का डामर रोड बना हुआ है उसके आगे चार से पांच किलोमीटर का रोड बैलुड तक डामर रोड बनाने की जरूरत है जो सीधा 20 किलोमीटर में सारणी पहुँच जाएगा 🙏 क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का कहना है कि उस रोड का 28 जनवरी को सर्वे करवरकर देखते हैं जनता की जो मांग है उसे पर विचार किया जाएगा 🙏 कलेक्टर साहब का कहना है कि उस रोड का सर्वे करा कर देखते हैं यदि कोई परेशानी नहीं आई तो जनता की मांग पर विचार किया जाएगा। 👉आमला अवरिया ठानी बैलुड रोड बनाने से सारणी में जो सीमेंट फैक्ट्री और 660 मेगावाट यूनिट लगने वाली है उसमें आमला से बेरोजगार लोग मजदूरी कर के आमला सारणी 20 किलोमीटर में आना-जाना कर सकते हैं https://firstkhabarbharat.in.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260115-WA0017.mp4 🙏जनता की मांग है कि कलेक्टर साहब एवं विधायक जी इस रोड का जल्दी से जल्दी सर्वे करवा कर जो जायज मांग है उसे पर विचार करके यह रोड बनाई जाए यदि यह रोड नहीं बनती है तो 12 से 15 गांव के लोग, एवं आमला के समाज सेवक, व्यापारी ,ग्रामीण, महिलाए, किसान , लोग बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी इसलिए कलेक्टर महोदय एवं विधायक साहब से निवेदन करते हैं कि आमला अवरिया ठानी से सिर्फ 5 किलोमीटर रोड बनाने की कृपा करें ताकि 20 किलोमीटर में आमला से सारणी पहुंच सके जिसमें ट्रक जीप बस ऑटो आना-जाना कर सके घाट क्षेत्र से निजात मिलेगी रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 275 Post navigation Amla ब्लॉक के ग्राम नादपुर में सात दिवसीय श्री राम कथा महापुराण का सोमवार समापन, श्री राम प्रभात फेरी के बाद मंगलवार को भंडारा amla पंजाब सेवा समिति, आमला ने परम्परागत उत्सव लोहड़ी एवं मकर संक्रांति को सेवा, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव के पवित्र संकल्प के साथ मनाया