नारायण मुकाती आष्टा हिन्दू उत्सव समिति के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए रिपोर्टर केवल राम मालवीय इन्दौर आष्टा हिंदू उत्सव प्रबंध समिति की बैठक में नारायण उर्फ़ भुरू मुकाती को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया है यह निर्णय गुरुवार 15 जनवरी को स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी पारसमल सिंघवी ने की उन्होंने ही अध्यक्ष पद के लिए नारायण भूरु मुकाती का नाम प्रस्तावित किया जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति दी। भूरु मुकाती को एक वर्ष की अवधि के लिए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है समिति के नए अध्यक्ष द्वारा समिति का नए सिरे से गठन किया जावेगा। इसके बाद हिंदू उत्सवों के सुव्यवस्थित व मर्यादित संचालन के लिए नियमावली भी जारी की गई। इस नियमावली का पालन करना सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के लिए अनिवार्य रहेगा। इस अवसर पर बाबू सिंह ठाकुर,सुधीर पाठक,शेष नारायण मुकाती,नरेंद्र गंगवाल, कैलाश सोनी (जय श्री ज्वेलर्स)राजेंद्र जायसवाल, संजय सोनी, पंकज यादव, रवि सोनी, उमेश शर्मा ,दिनेश सोनी, राजेंद्र सोलंकी और ज्ञान सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण भूरु मुकाती ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के उद्देश्यों के अनुरूप धार्मिक और राजनीतिक समरसता बनाए रखते हुए हिंदू उत्सवों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। रिपोर्टर केवलराम इन्दौर Please follow and like us: Post Views: 45 Post navigation amla पंजाब सेवा समिति, आमला ने परम्परागत उत्सव लोहड़ी एवं मकर संक्रांति को सेवा, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव के पवित्र संकल्प के साथ मनाया नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमि मिशन घर घर दस्तक अभियान, आज अभियान का 89 वा दिन। 75 कम 99 दिन बैतूल कैंसर मुक्त समिति आप से ना वोट मांग रही है, ना आप से रूपये माग रही है , ना आप से टाईम माग रही है,बस पन्नी मुफ्त एवं केसर मुफ्त बैतुल बनाने के लिए जागरूक कर रही है , इस सरहनीय काम के लिए उनकी में प्रशंसा करता हूं — राकेश डब्बू तायवाडे पत्रकार आमला