रिपोर्टर संजय वर्मा/केवलराम मालवीय आज दिनांक 28/07/23 को पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री मोहन सारवान के मार्गदर्शन में आष्टा यातायात प्रभारी सूबेदार अनिरुद्ध मीना के नेतृत्व में यातायात पुलिस आष्टा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जहां आम नागरिकों एवं विद्यालयीन छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की जा रही है, वही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु स्कूली वाहनों की चैकिंग की गई जिसमें अनियमितताओं तथा कागजी कमी के चलते कुल 09 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 14000 रूपए समन शुल्क जमा किया गया।०उपस्थित सभी वाहन चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन हेतु सूचित किया गया तथा अपील की गई कि सभी स्कूली वाहन निर्धारित मापदंडों एवं क्षमता के अनुसार ही वाहन में बच्चों को बैठाएं , समय समय पर आगे भी उक्त चैकिंग अभियान सतत रुप से जारी रहेगा। उक्त चैकिंग_जागरूकता अभियान में सूबेदार अनिरुद्ध मीना, प्रधान आरक्षक चंदर सिंह, ,जितेंद्र सोनी, कमलेश राय एवं सरदार सिंह स्टॉफ उपस्थित रहा। Please follow and like us: Post Views: 310 Post navigation यातायात पुलिस आष्टा द्वारा स्कूली बच्चों को दी नियमों की जानकारी आष्टा में मोहर्रम पर विभिन्न मार्गो से निकला जुलूस