रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा आज दिनांक 26/07/23 को पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री मोहन सारवान के मार्गदर्शन में आष्टा यातायात प्रभारी सूबेदार अनिरुद्ध मीना के नेतृत्व में यातायात पुलिस आष्टा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत शासकीय सीएम राइज विद्यालय आष्टा के स्कूली बच्चों के बीच उपस्थित होकर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नियमों के पालन करने हेतु उपस्थित बच्चों एवं स्टॉफ से अपील की गई।०श्री मान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा द्वारा सभी स्कूल प्रबंधकों तथा थाना प्रभारियों को पत्राचार के माध्यम से वाहन चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन हेतु सूचित किया गया तथा अपील की गई कि सभी स्कूली वाहन निर्धारित मापदंडों एवं क्षमता के अनुसार ही वाहन में बच्चों को बैठाएं। ० वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को उत्साहवर्धन स्वरूप उन्हे पुष्प दिए गए। ०नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 08 वाहन चालकों पर 5500 रूपए शमन शुल्क की कार्यवाही की गई। उक्त चैकिंग_जागरूकता अभियान में सूबेदार अनिरुद्ध मीना, प्राचार्य शासकीय सीएम राइज विद्यालय आष्टा एवं विद्यालय स्टॉफ,प्रधान आरक्षक चंदर सिंह, ,जितेंद्र सोनी, एवं स्टॉफ उपस्थित रहा। Please follow and like us: Post Views: 394 Post navigation मोहर्रम कमेटी भोईपुरा द्वारा शहर के सभी सदर नयाब सदर मेंबर सरपरस्त लोगों का स्वागत सम्मान किया गया आमला में कैंडल जलाकर मौन रखकर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की