हजरत इमाम हुसैन की याद में रोजे और इबादत के साथ हुआ मोहर्रम का समापन रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा रविवार को आष्टा में विभिन्न मार्गो से यौमे आशूरा पर विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस रविवार दोपहर से शुरू हुआ और रात तक चलता रहा।जुलूस में दो दर्जन ताजिए ,दुलदुल और अलग-अलग मोहल्लों से अखाड़ों के साथ निकाला गया। स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने अखाड़ों में हैरतअंगेज करतब भी दिखाए, वही पूरे मार्ग पर या हुसैन के नारे गूंजे।बड़ी संख्या में आष्टा के आसपास के लोग जुलूस में शामिल हुए पार्वती नदी सर्व धर्मपुर पर देर रात विसर्जन हुआ। इसके साथ ही रोजे और इबादत के साथ ही मोहर्रम का समापन हुआ। नगर के सभी सम्मानीय एवं गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा मंच बनाकर साफा एवं माला से मोहर्रम के जुलूस का स्वागत किया गया। सदर साबर पटेल महबूब खान, प्यारे पटेल,शेख आरिफ, सलमान खान, जाहिद गुड्डू,प्यारे पटेल, भुरू खां, सलीम खान,पप्पू पदमसी आदि लोग मोहर्रम के जुलूस में सम्मिलित हुए। Please follow and like us: Post Views: 488 Post navigation भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ की बैठक संपन्न जावर थाना क्षेत्र में रोज हो रही चोरी,पुलिस मूकदर्शक बनी