Picsart 23 07 31 14 13 31 226 Scaled

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आष्टा जिला सीहोर/जावर थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथ पंचायत ने जावर थाना प्रभारी को पत्र लिखा है जिसमें कंजरो द्वारा हथियारों से लैस होकर लगभग प्रतिदिन क्षेत्र में चोरी को अंजाम देना लिखा गया है।

पत्र में जावर थाना प्रभारी को लिखा गया है कि ग्राम बैजनाथ में 30 जुलाई 2023 की रात को कंजरो द्वारा हथियारों से लैस होकर किसी व्यक्ति की भैंस चुरा कर ले जाना बताया गया है साथ ही ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर कंजरो द्वारा पत्थरों से हमला करने की बात भी पत्र में कही गई है।पत्र में लिखा गया है कि थाना प्रभारी महोदय 30 जुलाई 2023 की रात को सतीश दुबे की भैंस हथियारों से लैस कंजर गिरोह भैंस चुराने आए थे तब रात्रि में गांव वालों ने पीछा किया तो पथराव करके और अपना पिक अप वाहन लेकर भाग निकले।

IMG 20230731 141424

अब मामला यह है कि जावर थाना क्षेत्र हो या आष्टा का पार्वती थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर कार्यवाही के लिए पुलिस के पास ही लोग जाते हैं पर जिस प्रकार का ढुलमुल रवैया आष्टा और जावर थानों की पुलिस कर रही है इसी कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

IMG 20230723 WA0068 1024x692

लोग जानना चाहते हैं कि इन थानों की पुलिस मुस्तैद कब होगी और कब इस प्रकार की चोरियों पर लगाम लगेगी।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email