रक्त की कमी से जंग में बच्चों की जिद बनेगी संजीवनी बैतूल से पूरे प्रदेश तक पहुंचेगा सेवा का संदेश रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतूल। रक्त की कमी से जूझते जिला ब्लड बैंक के लिए अब बच्चों की भावनाएं सबसे बड़ी ताकत बनेंगी। सेवा दिवस से प्रेरित होकर सेवा माह में ताप्ती आनंद क्लब बैतूल और मां शारदा सहायता समिति ने ऐसा भावनात्मक नवाचार शुरू किया है, जो समाज को भीतर तक झकझोर देगा। मासूम बच्चों की कलम से निकले पत्र अब परिवारों को रक्तदान के लिए आगे आने को मजबूर करेंगे। मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग की राज्य आनंद संस्थान से संबद्ध ताप्ती आनंद क्लब बैतूल एवं मां शारदा सहायता समिति द्वारा 26 जनवरी तक सेवा दिवस से प्रेरित होकर सेवा माह मनाया जा रहा है। इस सेवा माह के अंतर्गत विपरीत परिस्थितियों में जिला ब्लड बैंक में रक्त की कमी के दौरान आगे आकर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में अजय नावंगे, शिवप्रसाद छिपने और रोहित मानकर को सम्मानित किया गया है, जबकि भविष्य में ऐसे सभी रक्तवीरों को भी सम्मानित किया जाएगा। – एक पत्र परिवार के नाम सेवा माह के दौरान सिकल सेल से पीड़ित मासूम बच्चों के लिए रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु बालहठ रक्तदान की जिद एक पत्र परिवार के नाम नवाचार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों द्वारा लिखे गए पत्रों में से बेस्ट तीन पत्रों को पुरस्कार दिया जाएगा। संस्था के डॉ सागर बिंझाड़े, निमिष मालवीय और प्रकाश बंजारे ने बताया कि यह पहल बच्चों की भावनाओं के माध्यम से समाज को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी। संस्था के शैलेंद्र बिहारिया, हिमांशु सोनी, महेंद्र मालवीय और कृष्णा चौधरी ने बताया कि इस नवाचार को पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए राज्यपाल को आवेदन दिया जाएगा, ताकि बैतूल का यह भावनात्मक मॉडल मध्यप्रदेश में अपनाया जा सके। संस्था के मुकेश गुप्ता और दीपक सलूजा ने बताया कि सिकल सेल और थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए यह पत्र अभियान मील का पत्थर साबित होगा। जब बच्चे मार्मिक शब्दों में अपने परिजनों को पत्र पढ़कर सुनाएंगे, तो परिवार निश्चित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित होगा। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 87 Post navigation * 《 *भगवान को पाने के लिए जीवन से शिकायत नहीं, प्रेम करें*》 Betul कार्यालय पुलिस अधीक्षक थाना कोतवाली दिनांक : 15 दिसंबर 2025 7 माह में एक म्यूल (फर्जी) खाते से ₹10 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन