First Khabar Bharat/Indore buro इंदौर/बागेश्वर धाम के आयोजन के पूर्व संजय शुक्ला के आयोजन में देखेंगे व्यवस्थाएं* इंदौर । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ 30 जुलाई को इंदौर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे ।विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित किए जा रहे 21 दिवसीय रुद्राभिषेक महोत्सव में पहुंचकर बाणेश्वर कुंड पर कमलनाथ के द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 जुलाई को सुबह 10:00 बजे होगा । कमलनाथ के द्वारा छिंदवाड़ा में बागेश्वर धाम के आचार्य शास्त्री जी की हनुमान कथा का आयोजन 5 अगस्त से किया जा रहा है । इस आयोजन के पूर्व कमलनाथ इंदौर में संजय शुक्ला के आयोजन में भाग लेकर वहां पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे । इस आयोजन की व्यवस्थाओं के हिसाब से छिंदवाड़ा में भी व्यवस्थाओं को संजोया जा सकेगा ।विधायक संजय शुक्ला के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक 21 दिन के रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हर दिन ही हजारों की संख्या में क्षेत्र में रहने वाले श्रद्धालु नागरिकों के द्वारा भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की जा रही है। विधायक शुक्ला के आयोजन को व्यवस्था के लिहाज से बेहतर आयोजन के रूप में पहचाना जाता है। Please follow and like us: Post Views: 336 Post navigation सेवदा में श्रीमद्भागवत कथा का आज समापन हुआ, शिशुपाल और जरासंध वध के साथ कृष्ण और सुदामा पर कथा का वाचन किया गया नरसिंह वाटिका में रुद्राभिषेक के अंतिम दिन 5000 से ज्यादा श्रद्धालु उमड़े