IMG 20230728 WA0003

First Khabar Bharat//Beuro

रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ थिरके विधायक संजय शुक्ला

इंदौर । विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित 21 दिवसीय रुद्राभिषेक महोत्सव में आज नरसिंह वाटिका में रुद्राभिषेक के अंतिम दिन 5000 से ज्यादा श्रद्धालु उमड़ पड़े । इन श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भाव के साथ रुद्राभिषेक किया गया । रुद्राभिषेक के उपरांत भगवान शिव की भक्ति के भजनों पर इन श्रद्धालुओं के साथ विधायक संजय शुक्ला थिरक पड़े ।

IMG 20230728 WA0005 1024x683

सावन मास और अधिक मास के अवसर पर विधायक शुक्ला के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में एक के बाद एक तीन स्थानों पर रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस कड़ी में सबसे पहले भागीरथपुरा में रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन हो चुका है । अब नरसिंह वाटिका में इस उत्सव का आयोजन चल रहा है । आज नरसिंह वाटिका में इस महोत्सव के आयोजन का अंतिम दिन था । आज इस स्थान पर रुद्राभिषेक करने के लिए वार्ड क्रमांक 3 के श्रद्धालु पहुंचे थे । आज 5000 से ज्यादा श्रद्धालु रुद्राभिषेक के लिए पहुंच गए ।
इन श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया । जब रुद्राभिषेक संपन्न हो गया तब भगवान शिव की भक्ति के भजनों की गूंज शुरू हुई । उस गुंज पर श्रद्धालु नाचने लगे । विधायक संजय शुक्ला भी इन श्रद्धालुओं के साथ थिरकने लगे । विधायक ने अपने हाथों में डमरू ले रखा था । डमरू बजाते हुए वह शिव भक्ति में लीन हो गए ।

IMG 20230728 WA0004 1024x683

इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार नवनीत शुक्ला, अक्षय बम, प्रकाश पटेल , गंभीर सुराणा, पवन पांचाल, गुड्डू दरावड़े, राधा पाटीदार, मुकेश यादव ,राजेश मेवाड़ा, घनश्याम वैष्णव, प्रमोद द्विवेदी, सुंदरलाल पिपलिया, योगेश राणा, मुकेश यादव, गजेंद्र कोठारी, महेश शर्मा, कमलेश पांडे, पदम टुटेजा, दीपेश पाटीदार, प्रदीप अग्रवाल, जीवन जैस्वाल, सुधीर भारती, छाया भाभी, पंकज सिंघल ,सुनील जोशी, जोगेंद्र कुशवाह, सुनील परिहार , शंकर शर्मा, ईश्वर चौहान, राहुल बेर, मनोज पांचाल, मोहित गंगवाल, निलेश काला, सुनील पटवा, गोपाल, सुनील, हेमंत जैन, संजय तिवारी मनोज जैन, ज्योति पाटीदार, योगेश मौर्य ,दिनेश मकवाना, मान सिंह ठाकुर, शंकर सिंह ठाकुर, प्रकाश गिरी ,राजेश दुबे ,संजय राठौर, साहिल मालवीय, सोनू ठाकुर ,अरुण वर्मा, आजम भाई, सौरभ ,दीपेश पाटीदार , सागर सैनी ,अनिल अग्रवाल, कन्हैया वर्मा आदि मौजूद थे ।

Picsart 23 07 20 17 43 50 337 1024x512
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email