WhatsApp Image 2023 05 13 At 3.28.07 PM

अब हमें शिवराज का विकेट लेना है – दीपक जोशी

संजय भाई आप जो करते हो वह पूरे प्रदेश में होता है – जयवर्धन

इंदौर । विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश के 2 पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे एक साथ बैठे थे खेल के इस आयोजन में जब समापन की भाषण बाजी शुरू हुई तो राजनीति के तीर भी खूब चले ।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 की 200 क्रिकेट टीमों के बीच शुरू हुए विधायक ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा का समापन कल रात को आयोजित किया गया । इस समापन समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेश के पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी और प्रदेश के पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह एक साथ मौजूद थे । हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने के बाद इंदौर में दीपक जोशी का यह पहला कार्यक्रम था जिसमें उन्होंने भाग लिया । खेल के इस कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में इन दोनों नेताओं ने राजनीति के तीर भी खूब चलाएं ।

दीपक जोशी ने कहा कि शिवराज का विकेट भी हमको गिराना है । मैं राजनीति की पिच का पुराना खिलाड़ी हूं। जब छात्र राजनीति में था तब शिवराज सिंह चौहान का कप्तान था । में अध्यक्ष था और वो मेरे नीचे काम करते थे । अगला मैच नवंबर में चुनाव वाला खेला जाएगा । उसमे आप सभी को शिवराज सिंह चौहान का भी विकेट गिराना है ।
पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में धुंआधार बेटिंग करने वाले जीतू पटवारी आज संजय शुक्ला की पिच पर प्लेट – प्लेट खेल रहे है । संजय भाई आप जिस काम की इंदौर में शुरआत करते हो वो पूरे प्रदेश के नेता करते है । आपने कथा करवाई तो अब सब जगह कथा हो रही है । अब क्रिकेट टुर्नामेंट करवाया तो देखो सब जगह क्रिकेट चालू हो गया ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email