आमला विशाल सवर्धन 108 कुडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजनों की लेकर बैठक एवं पत्रकारों का सम्मान

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 11 09 16 47 04 941 Com.whatsapp 300x178

आमला
आज दिनांक 9 नवंबर को गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के व्यस्था परक व्यापक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजन समिति के सदस्य गण,प्रज्ञा पीठ आमला के ट्रस्टी, गायत्री परिवार तहसील आमला के सभी 15 नव चेतना केंद्र के प्रभारियों सहित प्रज्ञा मंडल,महिला मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।

गोष्ठी में आमला के व्यापारी संघ ,विभिन्न धार्मिक संगठनों, आमला विकास समिति,युवा समितियों के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गोष्ठी के प्रथम सत्र में सर्वप्रथम प्रमुख ट्रस्टी श्री बी पी धामोड़े द्वारा महायज्ञ के प्रयाज़ क्रम में अब तक की तैयारी और प्रगति से उपस्थित परिजनों को जानकारी दी गई।

Screenshot 2025 11 09 16 47 12 860 Com.whatsapp 300x178

गोष्ठी का संचालन करते हुए वित्त ट्रस्टी श्री बी आर देशमुख द्वारा महायज्ञ हेतु अब तक बनी लगभग 23 समितियों की जानकारी दी। उपस्थित परिजनों ने गायत्री महायज्ञ की विभिन्न समितियों के बीच बेहतर समन्वय हेतु श्री रमेश कुमार सूर्यवंशी जी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा श्री कमल किशोर सूर्यवंशी जी को सहायक कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके पश्चात कलश यात्रा समिति के व्यवस्थापक श्रीमती अंजलि धोटे एवं श्रीमती अनिता कवड़कर द्वारा कलश यात्रा की तैयारी संबंधी जानकारी दी गई।

Screenshot 2025 11 09 16 47 30 251 Com.whatsapp 300x178

साथ ही विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रगति और तैयारियों की जानकारी दी गई । शक्ति कलश यात्रा तहसील प्रभारी श्री यशवंत माथनकर ने क्षेत्र में कलश यात्रा के अब तक की प्रगति और अनुभवों से अवगत कराया।गोष्ठी संचालक महोदय ने जानकारी दी कि महायज्ञ के लिए तय किए गए स्थान का भूमि पूजन दिनांक 23 नवंबर दिन रविवार को किया जाएगा इसके साथ ही यज्ञ की तैयारियां भी प्रारंभ हो जाएगी। गोष्ठी में यह भी निर्धारित किया गया कि शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि दिनांक 18 से 23 नवंबर तक क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे जो तहसील के सभी नव चेतना केंद्रों का भ्रमण कर महायज्ञ संबंधी तैयारियों की जानकारी लेकर 23 नवंबर को भूमि पूजन के साथ कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे।

 

 

Screenshot 2025 11 09 09 15 07 447 Com.whatsapp 300x300

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 3 300x233

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

सभी परिजनों की इच्छानुरूप गायत्री महायज्ञ पर एक स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। जिसकी रुपरेखा यज्ञ की प्रचार एवं मीडिया समिति तैयार करेगी। गोष्ठी को वरिष्ठ परिजन श्री तारेंद्र देशमुख, श्री जगदीश राठौर, श्री राजेंद्र उपाध्याय, केके सूर्यवंशी सहित अन्य परिजनों ने भी संबोधित किया। सभी परिजनों को उत्साहपूर्वक महायज्ञ की तैयारियों में जुट जाने का निवेदन कर गोष्ठी सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं की गोष्ठी के पश्चात आमला के सभी पत्रकार बंधुओं की पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई जिसमें सभी पत्रकारों को गायत्री महायज्ञ आयोजन संबंधी जानकारी दी गई एवं सवालों के उत्तर दिए गए।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email