आमला मानवता भी एक चीज होती है यह मिसाइल पेश की पीएनबी प्रबंधक ने, छुट्टी के दिन भी 80 से 101 साल के बुजुर्ग पेंशनर के घर जाकर भरे फॉर्म रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के ऑफिस में 8 नवंबर 25 दिन शनिवार को सुबह 11:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक पंजाब नेशनल बैंक की प्रबंधक ने छुट्टी के दिन होने के बाद भी बुजुर्ग पेंशनरों की परेशानियों को देखते हुए अपना कीमती समय देकर मानवता की मिसाल पेश की और पीएनबी बैंक का कार्य भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से भी निभाते हुए उन्होंने रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के बुजुर्ग लोगों की मदद करने का मन बनाया और 70 से लेकर 80 साल के बुजुर्ग लोगों के जीवन फॉर्म कार्यालय में खुद अपने हाथों से फार्म भर लिया गया और 90 साल से 101 साल तक के बुजुर्गों का उनके घर जाकर जीवन फॉर्म भरवा कर लिया गया जिसमें बुजुर्ग रेलवे पेंशनर ने कहा कि बैंक प्रबंधक ने यह साबित कर दिया कि आज भी मानवता जीवित है और उनके इस कार्य से वह बहुत खुश हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वही रेलवे पेंशनर के सदस्य श्रवण टन्टी जो की बिमारी से उठ बैठ नहीं सकते उनके फार्म भी कार्यालय में लिए गए उनके परिजन और श्याम राव कावड़कर 101 साल ने भी बैंक प्रबंधक की भुरी भुरी प्रशंसा की जब फर्स्ट खबर भारत न्यूज़ चैनल के पत्रकार राकेश डबबु तायवाडे ने पीएनबी प्रबंधक घनश्याम जी से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं पंजाब नेशनल बैंक का प्रबंधन हूं और बैंक का कार्य भी में पूरी निष्ठा ईमानदारी से करता हूं और रेलवे पेंशनर बुजुर्गों की परेशानी को मैं समझता हूं इसी को देखते हुए मैंने छुट्टी के दिन भी बुजुर्गों का फॉर्म लेने का निर्णय लिया ताकि कोई बुजुर्ग परेशान ना हो क्योंकि आज के समय में हर कोई बुजुर्ग कोई ना कोई बीमारी से ग्रस्त है और मैं शुरू से ही समाज सेवक से जुड़ा हुआ हूं , हो सके तो शनिवार के दिन भी ऐसा ही और एक कैंप लगाए जाएगा जो बचे हुए बुजुर्ग है वह भी अपना जीवन फॉर्म पत्र भर सकता है । बुजुर्ग लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी रेलवे पेंशनरों ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक घनश्याम जी का आभार माना और धन्यवाद कहा रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 168 Post navigation Betul विवेकानंद जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया आमला विशाल सवर्धन 108 कुडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजनों की लेकर बैठक एवं पत्रकारों का सम्मान