बैतुल श्रीजी शुगर मिल प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों को दी प्रोत्साहन राशि

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 11 10 11 44 12 017 Com.whatsapp 300x182
– तीन वर्ष से गन्ना उत्पादक किसानों के मेधावी बच्चों को किया जा रहा प्रोत्साहित
बैतूल।
बैतूल जिले के सोहागपुर में स्थित श्रीजी शुगर एंड पावर प्रा लिमिटेड कंपनी के द्वारा सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन बखूबी किया जा रहा है। प्रबंधन के द्वारा तीन वर्ष पूर्व गन्ना उत्पादक किसानों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की योजना की शुरूआत की थी। इस वर्ष इस योजना के तहत 24 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Screenshot 2025 11 10 11 44 23 094 Com.whatsapp 300x174

श्रीजी शुगर मिल सोहागपुर के प्रांगण में गन्ना छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत राशि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद तिवारी, श्रीजी शुगर मिल संचालक राजेंद्र गोयल, अखिलेश गोयल, अभिषेक गोयल, फाउंडर सदस्य योगेश वर्मा, गन्ना प्रबंधक अनुज तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे

Screenshot 2025 11 10 11 56 04 327 Com.whatsapp 212x300

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 3 300x233

 

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

।कार्यक्रम में मिल संचालक अखिलेश गोयल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे द्वारा गन्ना उत्पादक किसान की बेटी के एमबीबीएस में प्रवेश लेने पर 51 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि, कक्षा 12 वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 31 हजार रुपये और बालकों को 21 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है

Screenshot 2025 10 26 11 57 02 991 Com.whatsapp 300x262

Screenshot 2025 11 09 09 15 07 447 Com.whatsapp 300x300

। इसके अलावा कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी 31 हजार रुपये नकद एवं छात्रों को 21 हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने विद्यार्थियों को प्राेत्साहन राशि का चेक प्रदान करते हुए मिल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी यह प्रयास बेहद सराहनीय है।बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के मंत्र को सार्थक करने के इस अभिनव प्रयास से किसानों को भी बेहद प्रोत्साहन मिल रहा है।मिल प्रबंधन की ओर से किसानों के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा भी हर स्तर पर दिलाया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, छात्र-छात्राएं और मिल के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में सभी के प्रति मिल संचालक अभिषेक गोयल ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email