लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का किया आयोजन हुआ

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250814 WA0387 300x169

देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठा नगर-

आमला- लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली तहसील कार्यालय से प्रारंभ होकर मेन मार्केट, जनपद पंचायत चौक, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, मुंशीचौक, शहीद चौक से होकर विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई।

तिरंगा रैली में देशभक्ति, उत्साह और उमंग का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। तिरंगा रैली में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, सामाजिक और समाजसेवी संगठन तथा बड़ी संख्या मे नागरिक शामिल हुये

IMG 20250814 WA0388 300x196

। तिरंगा यात्रा में स्कूल बैण्ड ने देशभक्ति की धुन प्रस्तुत करते हुए यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने भारत माता, महात्मा गाँधी, रानी लक्ष्मी बाई, जीजाबाई, रानी दुर्गावती, क्षत्रपति शिवाजी महाराज, नेताजी सुभाष चंद्रबोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, पंडित जवाहर लाल नेहरू, शहीद भगतसिंह, सावित्री बाई फुले, इंदिरा गाँधी, मदर टेरेसा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आदि स्वतंत्रता सेनानियों एवं महान विभूतियों की वेशभूषा में घोडे़ एवं बग्गी तथा ट्रेक्टरो पर सवार होकर आकर्षक झाँकिया प्रस्तुत की। नगर के मुख्य मार्गो पर सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

IMG 20250814 WA0385 169x300

सभी जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और नागरिक उत्साह और उमंग के साथ आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए तिरंगा थामे यात्रा में आगे बढे़। रैली के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा वंदे मातरम्, जय हिंद – जय हिंद की सेना, भारत माता की जय, जय जवान जय किसान आदि देशभक्ति के नारो और गीतो से नगर गूंज उठा। स्कूल की छात्रा कुमारी मान्या वाधवा ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन एवं कुमारी चेतना पवार ने ऐ मेरे वतन के लोगों देश भक्ति गीतो से उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया

IMG 20250814 WA0386 300x169

यात्रा के दौरान टी.आई. राजेश सातनकर एवं बड़ी संख्या मे उपस्थित पुलिस बल का यातायात नियंत्रण एवं व्यवस्था बनाये रखने में विशेष सहयोग रहा। संस्था प्रमुख ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाये रखने, स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने और शहीदो को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से निकाली गई।

Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 300x159

IMG 20250105 185054 300x289

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 1 206x300

कार्यक्रम का समापन शाला परिसर में राष्ट्रगान और तिरंगे की मर्यादा बनाए रखने की शपथ के साथ हुआ।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email