*14 अगस्त 25 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल के नेतृत्व में भव्य बाइक तिरंगा रैली* रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 बैतूल। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय बैतूल में कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के नेतृत्व में एक भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर गगनभेदी देशभक्ति नारों, लहराते राष्ट्रीय ध्वजों और जनसमूह के उत्साह ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ,एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा, थाना प्रभारी कोतवाली श्री रविकांत डेहरिया, थाना प्रभारी गंज श्री नीरज पाल, थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे, यातायात प्रभारी श्री गजेन्द्र केन सहित कोतवाली, गंज एवं यातायात थाना पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से, *राइडर्स प्लैनेट बैतूल मोटरसाइक्लिंग क्लब* के अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ राइडर श्री रानू हजारे, श्री नीरज श्रीवास्तव एवं क्लब के अन्य सदस्यों ने सुसज्जित बाइकों पर तिरंगा ध्वज लहराते हुए रैली में भाग लेकर जनमानस को राष्ट्रीय एकता एवं गौरव का संदेश दिया। बड़ी संख्या में नागरिक भी इस आयोजन में शामिल हुए। इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान विकसित करना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक चलाते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया, जबकि कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी भी हेलमेट लगाकर उनके साथ बैठे, जो सुरक्षा के प्रति एक प्रेरणादायक उदाहरण बना। शहरवासियों ने तिरंगा रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बैतूल ने सभी नागरिकों से 15 अगस्त 2025 को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज का गौरव बनाए रखने की अपील की। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 161 Post navigation लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का किया आयोजन- आमला रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने 79 वे स्वतंत्रता दिवस बना कर सक्रिय सदस्य सहित मीडिया प्रभारी राकेश डबबु तायवाडे को सम्मानित किया