लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने पुलिस थाना आमला, आर.पी.एफ. थाना और जी. आर.पी. थाना में बड़े हर्षोल्लास और स्नेह के साथ मनाया रक्षाबंधन रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण करते हुए पेड़ों को रक्षा सूत्र बाँधते हुए वृक्षारोपण का संदेश दिया- विद्यालय के बच्चों ने रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस थाना आमला ,आर.पी.एफ. थाना और जी.आर.पी. थाना का दौरा किया और वहाँ के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास और स्नेह के साथ यह पावन पर्व मनाया। बच्चों ने थाना प्रभारी और अन्य जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए राखी और शुभकामना संदेश भेंट किए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को उपहार दिए। आमला थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने कहा कि ऐसे अवसर समाज में आपसी भाईचारे और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना को और भी मजबूत करते हैं। आर.पी.एफ. थाना प्रभारी हरिमोहन निरंजन ने कहा कि रक्षाबंधन न केवल भाई- बहन के रिश्तों को मजबूत करता है बल्कि प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना को भी बढाता है। जी.आर.पी. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाटिल ने कहा कि ऐसे अवसर समाज में सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और आत्मीयता की भावना को विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और सुरक्षा बल के प्रति आदर की भावना जागृत करना है । कार्यक्रम में बच्चो के साथ स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी, मनीषा रावत, सोनिका जोशी, नीलू तायवाडे और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 232 Post navigation बैतुल 75 कदम 99 दिन समिति एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार द्वारा एक महीनों से लगातार हर सीना तिरंगा अभियान चला रहे लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का किया आयोजन-