“30 जुलाई 25 यातायात थाना बैतुल पुलिस अधीक्षक बैतूल ने स्कूली बस में बच्चों संग किया सफर, सुरक्षा इंतज़ामों का लिया जायज़ा” रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 प्रदेशभर में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30.07.2025 को पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल झारिया द्वारा वन विद्यालय बैतूल में आयोजित नशा विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की गई एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उपरांत श्री झारिया द्वारा विद्यालय की एक बस में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्वयं यात्रा कर बस में उपलब्ध सुरक्षा इंतज़ामों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। यात्रा के दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें बस में मौजूद फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, एवं पैनिक बटन जैसे सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय ने विद्यार्थियों से बस ड्राइवर एवं अटेंडर के व्यवहार के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया एवं यह सुनिश्चित किया कि बच्चों को यात्रा के दौरान सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्राप्त हो रहा है या नहीं। उन्होंने बच्चों को बताया कि बस में चढ़ते एवं उतरते समय किन-किन सावधानियों का पालन आवश्यक है, जैसे— • एक पंक्ति में शांतिपूर्वक चढ़ना-उतरना • चलती बस से उतरने की कोशिश न करना • बस के दरवाज़ों से दूर रहना आदि। साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को बचपन से ही ट्रैफिक रूल्स की समझ होनी चाहिए, जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। पुलिस अधीक्षक महोदय को अपनी बस में पाकर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित और प्रसन्न दिखे। बच्चों ने सुरक्षा संबंधी बातों को गंभीरता से सुना और कई प्रश्न भी पूछे, जिनका श्री झारिया ने सरल और संवेदनशील ढंग से उत्तर दिया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (अजा/जनजाति) श्री दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी यातायात, एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। बैतूल पुलिस द्वारा इस प्रकार की पहलें न केवल बच्चों में सुरक्षा एवं कानून के प्रति जागरूकता बढ़ा रही हैं, बल्कि अभिभावकों एवं समाज में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना भी सुदृढ़ कर रही हैं। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 205 Post navigation मुलताई सूर्यपुत्री मां ताप्ती का मंदिर हुआ जलमग्न ओवरफ्लो का भक्तों ने जयकारा के साथ उठाया आनंद *“30 जुलाई 25 नशे से दूरी है ज़रूरी”