मुलताई सूर्यपुत्री मां ताप्ती का मंदिर हुआ जलमग्न ओवरफ्लो का भक्तों ने जयकारा के साथ उठाया आनंद रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 मुलताई सूर्यपुत्री मां ताप्ती मंदिर हुआ जलमग्न लगातार हो रही बारिश से ताप्ती सरोवर में धीरे-धीरे पानी बढ़ने लगा और शनिवार को दोपहर 3:00 बजे ताप्ती का पानी ओवरफ्लो होने की खबर लगी तो भक्त लोगों ने वहां पर पहुंचने लगे और बहते हुए ओवरफ्लो का जयकारा के साथ नहाते हुए आनंद उठाया ताप्ती सरोवर का पानी परिक्रमा मार्ग से होते हुए प्राचीन ताप्ती मंदिर की ओर खलखल करते हुए सीढ़ियों के ऊपर से बहने लगी यह बहता पानी देख कर लोगों का मन प्रफुल्लित हो गया ओवरफ्लो होने की खुशी में लोगों ने ताप्ती मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और खुशी मनाएं । वही धार्मिक लोगों का कहना है कि ताप्ती सरोवर में आने वाला जितने भी जल स्रोतों का मार्ग यदि साफ अतिक्रमण मुक्त किया जाता है तो पानी की आवक ज्यादा होगी पानी की कमी नहीं होगी और ताप्ती सरोवर के आजू-बाजू वाली ट्यूबवेल कुआँ मैं पानी हमेशा रिचार्ज होते रहेगा और हमेशा पानी रहेगा ।और गंदा पानी ताप्ती सरोवर में ना आए इसके निकाशी का भी इंतजाम करना चाहिए । सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो ताप्ती सरोवर से बहते हुए ओवरफ्लो पानी के पास एक भी पुलिस जवान मौजूद नहीं था रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 119 Post navigation मदरलैंड सीबीएसई स्कूल के छात्र का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन 30 जुलाई 25 यातायात थाना बैतुल पुलिस अधीक्षक बैतूल ने स्कूली बस में बच्चों संग किया सफर, सुरक्षा इंतज़ामों का लिया जायज़ा”