*“30 जुलाई 25 नशे से दूरी है ज़रूरी” – बैतूल जिले में भव्य जनजागरूकता रैली, शपथ समारोह एवं प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन समारोह सम्पन्न

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250730 WA0398 300x200

बैतूल, 30 जुलाई:
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा *“नशा मुक्त समाज”* की परिकल्पना को साकार करने हेतु संचालित प्रदेशव्यापी अभियान *“नशे से दूरी है ज़रूरी* ” के अंतर्गत बैतूल जिले में आज एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देश, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम् ज़ोन श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

*भव्य रैली से आरंभ हुआ कार्यक्रम*

IMG 20250730 WA0399 300x200

अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वन विद्यालय कालापाठा तक निकाली गई विशाल जनजागरूकता रैली से हुई, जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री कमला जोशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली में समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली –
• जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण
• अनेक स्कूलों के छात्र-छात्राएँ
• सामाजिक संस्थाएँ एवं स्वयंसेवी संगठन
• नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्य
• ट्रैफिक वार्डन
• महिला एवं बाल विकास विभाग
• खेल विभाग
• तथा बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक

*प्रेरणास्पद उद्बोधन व सांस्कृतिक प्रस्तुति*

IMG 20250730 WA0395 300x200

कार्यक्रम स्थल वन विद्यालय कालापाठा में हुए मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया ने नशे के बढ़ते दुष्परिणामों और समाज पर पड़ने वाले इसके गंभीर प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशा उन्मूलन को *“केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सामाजिक भागीदारी की ज़रूरत”* बताया।

IMG 20250730 WA0396 300x200

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री कमला जोशी ने युवाओं से अपील की कि वे अपने सपनों को नशे की गिरफ्त में खोने न दें और दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनें।

वहीं, स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कुक्कड़ नाटक, गीत और संवादों ने उपस्थित जनसमूह को झकझोर दिया और यह सिद्ध किया कि “कला सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है।”

*जनसंवाद, शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह*Screenshot 2025 04 10 10 28 25 766 Com.google.android.apps .photos 300x159

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 206x300IMG 20250105 185054 300x289

कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित जनसमूह ने “नशा नहीं करेंगे, न करने देंगे” का संकल्प लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया।

जिले भर में हुआ व्यापक अभियान

बैतूल जिले के सभी थाना क्षेत्रों में समानांतर रूप से विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं:

🔹 *थाना साईखेडा:* निरीक्षक राजन उइके व उनकी टीम ने 50–60 युवाओं को संबोधित कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए व शपथ दिलाई।
🔹 *बस स्टैंड बोरदेही:* सउनि विवेक मेहरा ने आम नागरिकों को नशा त्यागने के लिए प्रेरित किया।
🔹 *थाना आमला* : निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना ने ग्राम रक्षा समिति के साथ मिलकर 60 लोगों को शपथ दिलाई।
🔹 *थाना शाहपुर* : मैराथन दौड़ एवं स्कूल कार्यक्रमों के माध्यम से 100–150 विद्यार्थियों को संदेश प्रदान किया गया।
🔹 *थाना भैंसदेही:* ग्राम चोपनी खुर्द के हाई स्कूल में पौधारोपण व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
🔹 *थाना आठनेर* : 200 नागरिकों की उपस्थिति में संवाद एवं सम्मान समारोह संपन्न।
🔹 *थाना झल्लार:* सरपंच व पत्रकारों सहित 50 नागरिकों को शपथ दिलाई गई।
🔹 *थाना मोहदा, सारणी, चोपना:* नागरिकों व छात्रों को संबोधित कर समझाइश, शपथ एवं सम्मान की गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं।

*संगठनों की भागीदारी ने बढ़ाया अभियान का प्रभाव*

इस अभियान को सफल बनाने में विभिन्न विभागों व संगठनों की सक्रिय भूमिका रही, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदीपन संस्था, जन साहस, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रत्याशा फाउंडेशन, एनआरएस, खेल विभाग आदि सम्मिलित रहे।

इन संस्थाओं की समर्पित भागीदारी ने अभियान को जनांदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

*पुलिस अधीक्षक बैतूल की नागरिकों से अपील*

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने ज़िलेवासियों से आग्रह किया कि –

“नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को खोखला करता है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि न सिर्फ स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे – ताकि हम एक स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित समाज की नींव रख सकें।”

इस अभियान की सफलता पुलिस और समाज की साझी जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है।
बैतूल पुलिस इसी प्रतिबद्धता के साथ भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250224 153436 216x300

पुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुु

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email