रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल जनपद पंचायत आमला के तहत स्वच्छ भारत अभियान प्रेरक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम क्षेत्रीय विधायक योगेश पंडाग्रे एवं जनपद अध्यक्ष गणेश यादव से मिलकर एक ज्ञापन सौपा स्वच्छता ग्राही संघ के सचिव हरिनारायण चौरसिया ने बताया कि हम सभी प्रेरक पिछले 2015 से निरंतर स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरक का कार्य कर रहे हैं जो कि गांव की गंदगी मुक्त करने हेतु स्वच्छता से संपूर्ण कार्य चाहे शौचालय निर्माण में ग्रामीणों को प्रोत्साहित करना खुले में शौच ना करना हेतु समझाई ग्राम को कचरा मुक्त करने के लिए जागरूकता लाना अभियान चलाया जाता है जन जन तक प्रचार प्रसार हो या फिर लाडली लक्ष्मी योजना का प्रचार हो सभी योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना का कार्य कर रहा है हमें शासन की तरफ से निश्चित मानदेय नहीं मिल पा रहा है हमें हमारा हमारे काम के हिसाब से एक निश्चित मानदेय नहीं मिल पा रहा है इसके लिए शासन से यह मांग करते हैं कि एक निश्चित राशि मानदेय के रूप में मिले हमें शासन की तरफ से नियुक्ति दी जाए। संघ के सदस्य जितेंद्र नावगे दुर्गेश यादव हरिनारायण चौरसिया लखन यादव रूप सिंह नागले पप्पू यादव पंकेश साहू हरि मोहबे दिनेश चिकाने उमेश विश्वकर्मा सुनील नागले दीनू साहू स्वच्छता ग्राही प्रेरक सघ के लोग उपस्थित रहे Please follow and like us: Post Views: 483 Post navigation नरसिंह वाटिका में रुद्राभिषेक में उमड़े शिवभक्त श्रीमद् भागवत कथा 18 जुलाई से प्रारंभ हुई, 24 जुलाई को पूर्णाहुति के बाद समापन.