IMG 20230718 WA0011

First Khabar Bharat/Indore Beuro

विधायक संजय शुक्ला के आयोजन में भाग लेंगे 9 वार्ड के नागरिक

इंदौर । विधायक संजय शुक्ला के द्वारा कल बुधवार को सुबह से एरोड्रम रोड पर स्थित नरसिंह वाटिका में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है । इस स्थान पर आयोजित रुद्राभिषेक में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के 9 वार्ड के नागरिक भाग लेंगे ।
विधायक संजय शुक्ला के द्वारा सावन मास और अधिक मास के दौरान निरंतर भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन 21 दिन तक चलना है ।

IMG 20230718 WA0012 1024x682

इसमें कल 19 जुलाई बुधवार से नरसिंह वाटिका में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है ।
विधायक शुक्ला ने बताया कि नरसिंह वाटिका में यह आयोजन 27 जुलाई तक चलेगा । इस आयोजन के लिए नरसिंह वाटिका में व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। इस दौरान अलग-अलग दिन वार्ड क्रमांक 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 14 और 15 के नागरिक भाग लेंगे । इन सभी वार्ड में विधायक संजय शुक्ला की टीम के द्वारा घर घर जाकर नागरिकों से संपर्क कर आयोजन की जानकारी देते हुए इस आयोजन में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया गया। इसके साथ ही रुद्राभिषेक करने के इच्छुक नागरिकों का पंजीयन भी किया गया। इस आयोजन के दौरान आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है ।

IMG 20230609 WA0008 684x1024

भागीरथपुरा में दूसरे दिन भी उमड़े शिवभक्त

विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित किए जा रहे शिव भक्ति के अभिषेक के आयोजन में आज लगातार दूसरे दिन भी भागीरथपुरा में बड़ी संख्या में शिव भक्त उमड़े। भागीरथपुरा में यह आयोजन कल से शुरू हुआ था। कल इस आयोजन में विधायक संजय शुक्ला ने अपनी पत्नी अंजली शुक्ला के साथ बैठकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया था। आज दूसरे दिन इस आयोजन में भाग लेने के लिए करीब 4500 लोग पहुंचे। इन नागरिकों के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव के रुद्राभिषेक में भाग लिया गया। इस आयोजन में भाग लेने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मदन यादव, दयाल भदकारे, गोपाल ठाकुर, रमेश बिंजवा, राजाराम बोरासी, भूपेंद्र तिवारी, आशीष यादव, धर्मा ठाकुर, रवि शंकर तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, छोटे मौर्य, देवेंद्र चंदेरिया, कम्मू श्रीवास, गोलू यादव, गिरीश इंगले, राधे श्याम परिहार, आनंद दुबे, आशुतोष तिवारी, निहाल सावरिया, शुभम चौहान, अंकित सावरिया, राजू चौहान, मनोज मंडेरिया, मात्रशक्ति मुश्कान गुगलिया, पिंकी दीदी, प्रेमलता नीम, भाभी रेखा रघुवंशी, उमा गेहलोद, गुड्डी चौहान, सुनीता छाबड़ा, सुनीता यादव, सकून बोराशी, कुसुम बोराशी, सुनीता कुल्मी, राधा ठाकुर उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email