IMG 20230718 WA0001

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल

आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों ने मेहरा समाज की उपेक्षा की गई तो मध्यप्रदेश में करेंगे बहिष्कार बेले ।

IMG 20230718 WA0003 1024x768

बैतूल। मेहरा समाज मध्य प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन जिला सिवनी के राशिलान में आयोजित किया गया जिसमें संपूर्ण मध्यप्रदेश के जिले के जिला अध्यक्ष प्रदेश के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे

अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष बृजेश वट्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष जागेश्वर सुरजे डीसी ड़हेरिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ सर्वप्रथम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विश्वरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत अधिवेशन का शुभारंभ किया गया।

IMG 20230718 WA0000 1024x768

अधिवेशन 8 चरणों में विभाजित किया गया था जिसमें प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यक्षेत्र और उनके द्वारा किए गए कार्य प्रदेश में सामाजिकता बढ़ाने के लिए किस प्रकार से कार्य करना होगा मेहरा समाज की उपजातियो को समायोजित कर शासन की सूची में शामिल करना जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई अधिवेशन में प्रमुख रूप से बैतूल जिले के मेहरा समाज समिति के जिलाध्यक्ष छन्नू के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्ष ने भाग लेकर अपने अपने विचार रखते हुए समाज के उत्थान के विषय में अलग-अलग विचार रखें प्रांतीय अध्यक्ष बृजेश बट्ट एवं प्रदेश समिति की अनुशंसा पर बैतूल जिले के आमला निवासी समाज के मिलनसार जनहित में कार्य करने वाले अशोक नागले को प्रदेश स्तर पर सामाजिक दायित्व सोपते हुए मध्य प्रदेश में अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया

IMG 20230718 WA0001 1024x768
IMG 20230718 WA0002 1024x768

इनकी नियुक्ति पर प्रदेश सहित समस्त जिले के लोगों ने बधाइयां दी प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश बेले ने भी अधिवेशन की अध्यक्षता की गई जिला अध्यक्ष छन्नू बेले ने अपने विचार रखते हुए कहा गया कि मध्यप्रदेश में मेहरा समाज बाहुल्य है तथा वर्तमान में 10 जिलों में हमारी समिति समाज हित में काम कर रही है जिसे देखते हुए शासन में समाज का प्रतिनिधित्व मिले जिसके लिए आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश समिति से निवेदन किया गया कि मध्यप्रदेश में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुखों से चर्चा कर जिन जिन जिलों में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटें हैं

IMG 20230712 WA0044 1024x559
IMG 20230709 WA0001 1024x349

उन पर हमारे समाज का प्रतिनिधित्व हो और हमारे समाज का उम्मीदवार चुनाव लड़े जिससे कि हमारी भी शासन में भागीदारी हो और शासन स्तर पर प्रतिनिधि के माध्यम से पहुंच सके उन्होंने कहा गया कि यदि हमारे समाज को राजनीतिक दलों ने महत्व नहीं दिया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में समाज इसका बहिष्कार करेगा और एक नई दिशा तय कर समाज के लोगों को संगठित कर नई पहल करेगा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जिले के जिला अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष ने अपने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को अवगत कराया गया जिसकी सराहना प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों ने की गई

IMG 20230715 WA0015

अधिवेशन में प्रमुख रूप से बैतूल जिले के जिलाध्यक्ष छन्नू बेले प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता बम्हणिया राजाराम डहेरिया धीरजपूर्वे राकेश डेहरिया प्रांतीय उपाध्यक्ष शोभा बिसंदरे प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुवीर राठौर प्रांतीय उपाध्यक्ष संजयडेहरिया डी पी डेहरिया कृष्ण कुमार डेहरिया हीरालाल डेहरिया एच पी डेहरिया जी डी गवाड़े भारत मेहरा ठाकुरदास डेहरिया जिला सचिव सिवनी भीम डेहरिया लखन पंडोले संतु सूर्यवंशी बाबूराव डेहरिया संतोष संरक्षक डॉक्टर आई पी पारधे

IMG 20230702 WA0004
IMG 20230622 WA0007 2
IMG 20230718 145644 1024x563
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email