रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250323 WA0370 1024x576

आमला ईश्वर हर रिश्ता खून का रिश्ता नहीं बनाता लेकिन वो हमें मौका देता है कि हम अपनी ओर से भी खून के रिश्ते बनाये और बढ़ाए रक्तदान करके। ऐसा ही पुण्य प्रयास आज बचपन प्ले स्कूल में रक्तदाताओं द्वारा किया गया। बचपन ‘ए’ प्ले स्कूल एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल एवं जनसेवा कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में रक्तदान के लिए आमलावासी हर बार की तरह उत्साह में नजर आए। कुल 154 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान कर रोगियों व घायलों की प्राणरक्षा की पहल की। आयोजन समिति की ओर से नीरज बारस्कर, राहुल धेण्डे व सागर चौहान ने बताया कि जैसा हमे अनुमान था वैसे ही बड़े दिल वाले रक्तदाताओं की भीड़ इस आयोजन में दिखाई दी, और 154 यूनिट रक्त उपलब्ध हो सका।

IMG 20250323 WA0369 1


अमित यादव, कैलाश ठाकरे व चन्द्रकिशोर टिकारे ने जानकारी दी कि रक्तदाताओं को सम्मानित करने एवं आभार व्यक्त करने के प्रयोजन से इस बार रक्तदान करने वालो को प्रमाण पत्र के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 4 बजे तक चला, नियत समय पूर्ण होने के बावजूद युवाओं व शहरवासियों की भारी संख्या बता रही थी कि आमला में रक्तदान को लेकर क्या जज्बा है।

IMG 20250323 WA0368


आयोजन समिति के नितिन ठाकुर,डॉक्टर शिशिरकान्त व शुभम खातरकर ने बताया कि इस बार रक्तदान शिविर आमला में रक्तक्रान्ति के प्रणेता रहे स्वर्गीय पंकज उसरेठे एवं स्वर्गीय शशि टिकारे जी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया था। एवं विशेष अवसर आजादी के महानायक भगतसिंह,राजगुरु और सुखदेव जी के बलिदान दिवस का भी था।

IMG 20250323 WA0352 1024x473


आमला में रक्तदान के प्रति जागरूकता की बानगी इसी से साबित होती है कि रक्तदान के इस आयोजन में युवाओं व महिलाओं की संख्या अचंभित करने वाली थी।

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 8 702x1024
IMG 20250105 185054 12


जितेंद्र भावसार,कैलाश ठाकरे व आकाश जैन के कहना था कि इन 154 यूनिट ब्लड से बहुत सारे पीड़ितों को राहत मिल सकेगी, हम सब ईश्वर से यही प्रार्थना करते है कि हमारे आमला में रक्तदान के प्रति ये जागरुकता व समर्पण सदा इसी तरह बना रहे, ताकि कभी किसी पीड़ित को रक्त की कमी से हारना न पड़े।
इस रक्तदान शिविर में राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ-साथ, व्यापारिक संघो, सामाजिक संगठनों, धार्मिक समितियों व समाजसेवी संस्थाओ बैतूल पिंकी भाटिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

IMG 20250323 WA0332 1 1024x768

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20241225 112812 2 792x1024

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email