रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांगजनों को सुलभ भौतिक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज 24 अस्थिबाधित बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बैतूल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली को समझा और पुलिस अधीक्षक श्री निश्छल न. झारिया से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बच्चों के स्कूलों में जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उचित निराकरण सुनिश्चित करें। सुगम्य भारत अभियान का उद्देश्य सुगम्य भारत अभियान का उद्देश्य दिव्यांगजन सशक्तिकरण के माध्यम से एक समावेशी समाज का निर्माण करना है, जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों को समान अवसर और सुगम्यता प्रदान की जाए, जिससे वे उन्नति और विकास कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री निश्छल न. झारिया ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी बच्चों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करे रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 179 Post navigation 154 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर के दिया मानवता का परिचय और जीवन में आए तो एक बार रक्तदान महादान करना चाहिये प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व लायंस क्लब के अध्यक्ष समाज सेवक ने अपना जन्मदिन सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल फ्रूट बाटकर बनाया