रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20250323 WA0344 1024x577

बैतूल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अब तक चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 18 मार्च 2025 को रात्रि लगभग 09:15 बजे गंज क्षेत्र के हार्डवेयर व्यवसायी श्री अशोक पवार की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,


सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध आरोपी मृतक अशोक पवार की दुकान के बाहर टहलते और रेकी करते नजर आए थे। कुछ देर बाद उनमें से एक आरोपी दुकान में घुसा और अशोक पवार को गोली मारकर फरार हो गया।

घटना की सूचना के आधार पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 118/25, धारा 103(1), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

IMG 20250323 WA0342 478x1024

बैतूल पुलिस ने पहले ही इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था—

  1. राजेश गिरी गोस्वामी पिता परसुराम गोस्वामी (उम्र 30 वर्ष), निवासी शेरपुर, थाना गैरवा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश
  2. विलेशगिरी पिता सेनगिरी महाराज (उम्र 40 वर्ष), निवासी पुरानी बिंदवारी, गांधीनगर, तहसील बांदा, उत्तर प्रदेश
  3. भारत पिता दिनेश धोप (उम्र 23 वर्ष), निवासी पोखर खुर्द, थाना भीकनगांव, जिला खरगोन

इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन एवं एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त किया गया था।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी एवं हथियार बरामद

मृतक अशोक पवार की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अजय पिता बलीराम भोसले (उम्र 38 वर्ष, जाति भील, निवासी पोखर खुर्द, थाना भीकनगांव, जिला खरगोन) की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी।

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 7 702x1024
IMG 20250105 185054 11

आरोपी अजय को पुलिस ने हिरासत में लिया है ।पूछताछ में आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा भग्गूढाना क्षेत्र में एक नाली में फेंकने की बात स्वीकार की, जिसे पुलिस ने आरोपी की निषेध पर बरामद कर लिया है। आरोपी को मान.न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—

निरीक्षक अरविंद कुमरे, थाना प्रभारी गंज, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, आर. अनिरुद्ध यादव, आर. नवीन, आर. गजानंद वाडीवा, आर. मंतराम सरियाम, आर. मनोज कोलारे

निष्कर्ष
बैतूल पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बैतूल पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अपराध नियंत्रण के लिए कठोर व सख्त कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20230822 220318 3
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email