IMG 20230715 223445

रिपोर्टर संजय वर्मा/केवलराम मालवीय

आष्टा में सीएम का रोड शो, मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़

रोड शो के बाद मुखर्जी ग्राउंड में लाडली बहनों को संबोधित किया

IMG 20230715 220345

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा चलाई जारी जा रही अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है क्योंकि यह चुनावी वर्ष है इसलिए पहले से ज्यादा ताकत के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा लोगों को जोड़ने में लगी हुई है। महज चार महीने बाद मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं

IMG 20230715 20524551 1024x576

ऐसे में मुख्यमंत्री भी कमर कस कर मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं अपनी योजना से सभी लाभान्वित हो ऐसा प्रयास उनका रहता है। आज आष्टा के मुखर्जी ग्राउंड में बड़ी जनसभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया जनसभा के पूर्व आष्टा नगर में नगर भाजपि ने मुख्यमंत्री के रोड शो का आयोजन किया गया था,

IMG 20230715 220235

तत्पश्चात मुखर्जी ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया ने लाडली बहना योजना का जमकर प्रचार किया और कहा कि एक समय था जब लड़की के जन्म को अभिशाप समझा जाता था लेकिन आज भाजपा की प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं कन्याओं के लिए शुरू कर रखी है

मुख्यमंत्री ने लाडली बहना सम्मेलन में बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि बहनों को हमेशा इज्जत और आत्मबल दिया है कभी भी बहनों का सिर नहीं झुकने देगा उनका यह भाई, मुख्यमंत्री ने आष्टा में अटल जी की प्रतिमा लगाने की भी बात कही है

IMG 20230715 220426
IMG 20230715 WA0073 768x1024

साथ ही 3 सीएम राइज स्कूल खोलने की भी घोषणा हुई, साथ ही नर्मदा पार्वती लिंक सिंचाई परियोजना में आष्टा और इछावर के छूटे हुए ग्रामों को भी जोड़ा जाएगा.
मुख्यमंत्री ने आष्टा नगरपालिका को पांच करोड़,जावर और कोटरी को विकास कार्यों के लिए दो-दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

IMG 20230715 WA0096 1024x576

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों की कर्ज माफी के नाम पर उन्होंने डिफाल्टर बना दिया था, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी और केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को ही लक्ष्य बनाया है गरीबों के कल्याण के लिए मुफ्त राशन योजना,आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,हर घर नल हर घर जल जैसी अनेक योजनाओं से लोगों की जिंदगी बदल दी है।

IMG 20230715 WA0097 1024x576


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बहन बेटियों की सुरक्षा की दृष्टि से अहाते बंद कर दिए, उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले बेटे बेटियों को लैपटॉप के लिए ₹25000 की राशि दी जाएगी, साथ ही स्कूल में टॉप करने वाले लड़के लड़कियों को स्कूटी देने की बात भी कही, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत जो मेधावी बच्चे उच्च शिक्षा में पढ़ाई करेंगे उनकी फीस भी सरकार जमा करेगी।

IMG 20230715 223312

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हर वर्ग की चिंता है उन्होंने युवाओं के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना को रोजगार की दिशा में अभूतपूर्व कदम बताया, मध्य प्रदेश में एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती जारी है, अभी तक पचपन हजार नौकरियां दी जा चुकी है, मुख्यमंत्री ने उद्यम क्रांति योजना को युवाओं की जिंदगी बदलने वाली योजना बताया।

IMG 20230715 223352

आज के इस सम्मेलन मे उपस्थित जन समूह का अनुमान लगाया जाए तो आष्टा के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन के रूप में गिना जा सकता है.

IMG 20230715 223541

जिसकी बदौलत बच्ची का जन्म को समाज पर बोझ नहीं माना जा रहा है साथ ही मुख्यमंत्री ने उपस्थित लाडली बहनों से संवाद भी किया और कई बार समर्थन में उनके हाथ भी खड़े करवाए मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक उनकी सरकार के पास लोगों के लिए योजना है मुख्यमंत्री ने मंच पर संबोधित करते हुए लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री संबल योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, सहित अनेक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की.

IMG 20230715 223521

मुख्यमत्री के रोड शो का विभिन्न शासकीय,अर्ध शासकीय व सामाजिक संस्थाओं ने मंच लगाकर स्वागत किया

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email