रिपोर्टर संजय वर्मा-9893463143 आष्टा के मुखर्जी ग्राउंड पर शनिवार 15 जुलाई 2023 को दोपहर में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचेंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवी ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान दोपहर 1बजे आष्टा पहुंचेंगे,यहां पर मुखर्जी ग्राउंड में सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं लाडली बहना योजना के निमित्त आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करेंगे,मुख्यमंत्री जी नया बस स्टैंड के सामने कम्युनिटी हॉल से रोड से प्रारंभ करेंगे जो प्रशासन द्वारा तय मार्गों से होते हुए मुखर्जी ग्राउंड पर रोड शो का समापन होगा उसी स्थान पर माननीय मुख्यमंत्री जी जनसभा को संबोधित व लाडली बहनाओं से संवाद भी करेंगे आष्टा में कार्यक्रम के दौरान अनेक विभागों की विभागीय योजना जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना,लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ,मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना ,सार्वजनिक वितरण प्रणाली,मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. Please follow and like us: Post Views: 475 Post navigation आष्टा के सावत खेड़ी में शिव पुराण कथा का आयोजन,आज छटवां दिन, रानू परमार ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य जी से आशीर्वाद लिया आष्टा में मुख्यमंत्री ने रोड़ शो के बाद जनसभा को संबोधित किया