मेहरा समाज के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का किया पुतला दहन

भाजपा को दलितों का आगे बढ़ना पसंद नहीं: श्री बेले

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 01 30 12 23 45 592 Com.whatsapp


बैतूल। मेहरा समाज के प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष छन्नू बेले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमला जनपद पंचायत चौक पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मेहरा समाज के प्रदेश प्रवक्ता श्री बेले ने कहा कि विगत दिनों बाबा भीमराव अंबेडक के लिए आपत्तिजनक बातें संसद भवन में कहना अमित शाह की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। डॉ.भीमराव अंबेडकर हमारे व पूरे देश कि जनता के आदर्श हैं। देश की आजादी और नवनिर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों का अपमान करके भाजपा और अमित शाह ने अपनी मानसिकता दिखा दी है। उन्होंने कहा कि बैतूल जिले में जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी ने दलित समाज का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला जलाया है। उक्ताशय के वक्तव्य अनुसूचित जाति के मेहरा समाज के कार्यकर्ता ने आमला जनपद चौराहा पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया तथा समस्त भारत देश में निवासरत अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग भारत की 90 प्रतिशत जनसंख्या को आर्थिक रूप से गुलाम बनाने की भारतीय जनता पार्टी की षड्यंत्र नीति से बचकर एकजुट होने का संदेश दिया। पुतला दहन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, एनएसयूआई अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद नागले, ब्लाक अध्यक्ष मनीष नागले, उपाध्यक्ष निगम बेले, अंबेडकर विचारधारा मंच के उपाध्यक्ष आंसू बर्डे, प्रभाकर उबनारे, शुभम बेले, मनीष बचले, अमित बेले, दिलीप मोरले, दीपक मोरले, कमल बामने सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Screenshot 2025 01 30 12 23 56 766 Com.whatsapp

—भाजपा की पूरी सोच अंबेडकर जी एवं संविधान के विरुद्ध—
श्री बेले ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति गरीब तथा पिछड़ा वर्ग के लोग यदि जरा सा भी आगे बढ़ते हैं तो मनुवादी विचारधारा से प्रसिद्ध भारतीय जनता पार्टी के लोग कोई भी अलग-अलग आरोप लगाकर उनका पुतला जलाते हैं तथा अपमान करते हैं, ताकि कोई भी दलित आगे ना बड़े सके। अब समय आ गया है कि समुचे अनुसूचित जाति, जनजाति अल्पसंख्यक तथा पिछड़ा वर्ग के लोग मिलकर मनुवादी ताकतों का पुरजोर विरोध तथा संविधान की रक्षा करें, नहीं तो आने वाले समय में यह भारत की 90 प्रतिशत जनसंख्या को आर्थिक रूप से गुलाम बनाने का कुचक्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री खड़गे ने कुछ भी गलत नहीं कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के लोग फोटो खींचने का कंपटीशन कर रहे हैं। मैं किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा नहीं कर रहा हूं,

Screenshot 2025 01 11 19 22 35 852 Com.whatsapp 16
IMG 20241227 151229 22

IMG 20250105 185054 16

बल्कि मैं वास्तविकता बात कर गरीबी, बेरोजगारी, समानता और संविधान की रक्षा की बात कर रहा हूं। भाजपा की पूरी सोच अंबेडकर जी एवं संविधान के विरुद्ध है। वह योजना बद्ध तरीके से सरकारी संस्थाओं को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बेचकर जहां गरीबों की सरकारी नौकरियों को खत्म कर रहे हैं और आउटसोर्स का कल्चर शुरू कर मजबूर और गरीबों का शोषण कर रहे हैं। हमें भाजपा की चालकों से सतर्क रहना है।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210804 130450 2
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

🔹 *17 अप्रैल 26 कोठी बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं आमजन को हो रही असुविधाओं को दूर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। 🔹इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए रोड पर अव्यवस्थित रूप से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, सड़क पर ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों एवं दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने वाले व्यापारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री (सैंड/गिट्टी) को सड़क पर अव्यवस्थित रूप से फैलाकर रखा गया था, जिससे आमजन एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर कोतवाली पुलिस द्वारा ठेकेदार सतीश सिंह के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* ▪ 05 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही ▪ 12 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अतिक्रमण न करें एवं निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े

RSS
Follow by Email