रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 सारणी शांतिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मा वाहिनी बहनों ने मंच से प्रज्ञा गीतो व्याख्यानों के द्वारा प्रस्तुति दी—– सारनी- स्थानीय गायत्री प्रज्ञापीठ में जारी निशुल्क कन्या कौशल शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मवादिनी बहनों सविता चढ़ोकार ,ज्योति रघुवंशी, दिव्या साहू, मंजू पाटीदार, प्रेमलता नेताम ने मंच से प्रज्ञागीतों व्याख्यानों के द्वारा प्रस्तुति दी। प्रमुख प्रतिनिधि बहन सविता चढ़ोकार ने बताया कि जीवन की मूल समस्याओं का कारण संवेदनहीनता है और बताया कि संवेदनाओं को जगाने के लिए नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है यदि नारी शक्ति जाग जाए तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है पुराने समय का उदाहरण देते हुए कहा कि सीता ने अपने बलबूते लवकुश को अत्यंत पराक्रमी बनाया था तो विद्योतमा ने महामूर्ख कालीदास को महाकवि बना दिया था। नारी शक्ति को मातृशक्ति के रूप में भारतीय संस्कृति में पूजनीय स्थान दिया गया है गऊ को गौ माता तो पवित्र गंगा जी को गंगा मां कहकर सम्मान दिया जाता है। युगदृष्टा गुरुदेव ने भी इक्कीसवीं सदी को नारी सदी कहकर संबोधित किया है अतः प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप में वह विविध रूपों में जैसे बहन, बेटी, मां ,पत्नी और अन्य रूपों में सृष्टि निर्माण में विश्व के रचयिता ब्रह्मा जी के बाद द्वितीय अहम भूमिका में है। शिविर में बालिकाओं को पुलिस विभाग द्वारा सहायता और कानूनी संरक्षण के संबंध में बोधपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया जी ने पुलिस हेल्पलाइन, साइबर क्राइम से बचने, धोखा घड़ी और अन्य वारदातों से बचने के उपाय बताएं और विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर अपने जीवन के उद्देश्य को ना भूलने के विषय में जागरूक किया। शिविर में 10 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं ,छात्राओं के साथ-साथ गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता भाई-बहन ट्रस्ट मंडल सदस्य, समाजसेवी नागरिक गण उपस्थित थे। शिविर में बुधवार सायं दीपमहायज्ञ एवं 30 जनवरी गुरुवार को शिविर का समापन होगा रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 246 Post navigation कांग्रेसी पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 12 लाख का म्यूजिकल फाउंटेन 12 दिन नहीं चला, सौपा ज्ञापन Next Post