रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल आमला नगर पालिका शहर वार्ड क्रमांक 13 भीम नगर मैं लगभग 2 माह पहले आमला सारणी क्षेत्र के विधायक श्री योगेश पंडाग्रे जी ने नई सड़क का भूमि पूजन किया था वही हर्ष कांट्रेक्शन कंपनी दमोह को नगर पालिका ने ठेका दिया गया था ठेकेदार ने भरी बारिश में पुरानी सड़क को खोदकर नई सड़क का निर्माण चालू नहीं किया जिसमें प्रवीण मालवीय के घर से लेकर लाइफ केरियर स्कूल होते हुए एम ई एस रेलवे लाइन तक रोड निर्माण करना है जिसमें अभी तक रोड का काम चालू नहीं होने के कारण जगह जगह पानी और कीचड़ जमा हो गया है इस सड़क मार्ग पर एक प्राइवेट स्कूल और राम मंदिर बना हुआ है। इस रोड पर ज्यादा से ज्यादा लोग आना-जाना करते हैं और वार्ड वासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वार्ड वासियों का कहना है कि स्कूल के बच्चे और अन्य आवागमन करने वाले लोग कीचड़ में गिर रहे हैं नगरपालिका का कहना है कि हमने एजेंसी को दो बार नोटिस दिया है नोटिस में नगर पालिका द्वारा उल्लेख किया गया है कि ठेकेदार का कार्य शुरू करके समय अवधि में काम पूर्ण करने के लिए कार्य आदेश है दो-तीन दिन के अंदर रोड निर्माण पर सीआरएम डालकर आवागमन की सुचारू रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही पूर्ण भी उक्त कार्य को अति शीघ्र पूरा करने का कष्ट करें वार्ड क्रमांक 13 भीम नगर मार्ग से प्रवीण मालवीय के घर से लेकर लाइफ केरियर स्कूल होते हुए एम ई एस रेलवे लाइन तक 300 मीटर सड़क करीब ₹ 18 लाख की स्वीकृति राशि से निर्माण होना है नगर पालिका ने 2 महीने पहले वर्क आर्डर दिया थलेकिन एजेंसी द्वारा अभी तक सड़क का निर्माण चालू नहीं किया गया वार्ड वासी काशीनाथ सूर्यवंशी देवेंद्र झारबडे विष्णु झारबडे अन्य वार्ड वासियों का कहना है कि एक-दो दिन में सड़क का काम चालू नहीं होता है तो मजबूरन वार्ड वासियों को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा और सड़क को गुणवंता हीन और जितनी सड़क की लंबाई चौड़ाई स्टूमेंट में दी गई है इतने में ही सड़क बनाई जाए वार्ड पार्षद अमित हुडमाडे ने कहा कि एक-दो दिन में सड़क का काम चालू हो जाएगा और गुणवंता हीन सड़क बनाई जाएगी सड़क की जितनी लंबाई चौड़ाई है उतने में ही सड़क निर्माण किया जाएगा Please follow and like us: Post Views: 321 Post navigation प्रशासन से संजीवनी क्लिनिक का नाम बदलने की मांग की रामटेक पहाड़ी का 1100 पौधों से हुआ श्रंगार