रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल अस्पताल का नाम संजीवनी हटाकर उप स्वास्थ्य केंद्र रखने तथा अस्पताल को बोड़खी क्षेत्र में खोलने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष छन्नू बेले ने जिला कलेक्टर बैतूल के नाम तहसीलदार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी आमला के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल खोले जा रहे हैं जिनका नाम संजीवनी अस्पताल रखा जा रहा है ज्ञात हो कि पूर्व में भी पशु चिकित्सा विभाग में संजीवनी अस्पताल खोले गए थे जिसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया था जिसको लेकर कई बार ज्ञापन के माध्यम से भ्रष्टाचार को उजागर करने की मांग की गई लेकिन आज तक भ्रष्टाचारी लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है वर्तमान में शासन द्वारा फिर संजीवनी के नाम पर जनता स्वास्थ्य के नाम पर संजीवनी अस्पताल का नाम देने का काम वर्तमान की शिवराज सरकार के द्वारा किया जा रहा है ज्ञात हो कि आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का संजीवनी अस्पताल बैतूल में संजीवनी अस्पताल के नाम से संचालित है इसका पूरा जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है और जहां पर अस्पताल खोला जा रहा है वहां से सिविल अस्पताल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर खोला जा रहा है अस्पताल में पहले से ही चिकित्सकों की कमी है उक्त अस्पताल को बोडखी क्षेत्र में खोले जाने से बोड़खी क्षेत्र के लोगों को और कन्नड़ गांव हसलपुर जीराढाना जयतपुर ढाणी नीमझीरी ससाबड अंधारिया जैसे अनेक ग्रामों को जिसका फायदा मिल सकता है ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शीघ्र ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष छन्नू बेले जिला महामंत्री वीरेंद्र बरथे जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला संगठन मंत्री लखनलाल नागले बाबूराव लोनारे जिलाध्यक्ष ढोलेवाल कुनबी समाज सुखदेव नारे नासिर खान निगम बेले अखिलेश नागले मोनू पटाहे उमाशंकर मालवीय सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे Please follow and like us: Post Views: 408 Post navigation डॉ.राजेन्द्र देशमुख ने बोरधई मंडल अध्यक्ष व बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली सड़क कीचड़ और गढ्ढे में तब्दील हुई