रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार, जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना और जनता को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए जागरूक करना है। https://youtu.be/qQUA8r-e9A?si=1pWdk67-CBM7_xf अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी बैतूल सुश्री शालिनी परस्ते की उपस्थिति में यातायात थाना, गंज थाना, कोतवाली थाना और रक्षित केंद्र के बल के सहयोग से लल्ली चौक एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुलताई श्री मयंक तिवारी द्वारा थाना प्रभारी मुलताई श्री राजेश सातनकर, उप निरीक्षक अमित पवार एवं अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ मुलताई के फव्वारा चौक एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर वाहनों की चेकिंग की गई एवं नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले एवं बिना रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला गया। अभियान की मुख्य गतिविधियां: 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। 45 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए ₹6,000 का शमन शुल्क वसूला गया। वाहन चेकिंग की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर कार्यवाही को पारदर्शी बनाया गया। अभियान के निर्देश: यातायात नियमों का सख्त अनुपालन: तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, रेसिंग बाइक, चोरी के वाहन, बिना नंबर प्लेट और बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षात्मक पहल: स्कूलों, कॉलेजों, और सार्वजनिक स्थानों पर यातायात जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों को नियमों के महत्व को समझाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। स्थायी निगरानी और सहयोग: जिला मुख्यालय और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यातायात विभाग और नागरिकों का सहयोग लेकर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने पर जोर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक का संदेश:“यातायात नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा के लिए, बल्कि समाज के सभी लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। पुलिस का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि आपको एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। आइए, मिलकर एक सुरक्षित समाज का निर्माण करें।” रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 236 Post navigation 14/12/24 पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य शिविर आयोजित सगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ