रिपोर्टर रराकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के नेतृत्व में “हेल्थ इस वेल्थ” (स्वास्थ्य शरीर सबसे बड़ा सुख) के आदर्श वाक्य को साकार करते हुए, पुलिस कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, एवं अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ हेतु आज दिनांक 14-12-2024 को पुलिस अस्पताल बैतूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविर में रेडियंस हॉस्पिटल नागपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, जिनमें डॉ. मनोज पुरोहित (डायरेक्टर, क्रिटिकल केयर एवं डायबेटोलॉजिस्ट), डॉ. दीपिका पुरोहित (ऑब्स्टेट्रिशियन एवं गायनोकोलॉजिस्ट), डॉ. मनीष गंवानी, डॉ. विशाल सक्सेना और डॉ. ललित रहमान सहित नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर में निम्नलिखित स्वास्थ्य परीक्षण किए गए: बीपी, शुगर, ईसीजी हाईट और वेट मापन महिला स्वास्थ्य संबंधित पैप स्मीयर जांच शिविर का प्रभाव स्वास्थ्य शिविर में कुल 226 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। जांच के दौरान: 65% कर्मचारी बीपी/शुगर संबंधित समस्याओं से ग्रसित पाए गए। 25 गंभीर मामलों को नागपुर स्थित रेडियंस हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। इस सफल आयोजन में श्रीमती शालिनी परस्ते (अनु. अधि. पु.), श्री दिनेश कुमार मर्सकोले (रक्षित निरीक्षक, बैतूल), एव गंभीर बीमारियों के संकेतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श करें। पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि भविष्य में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे ताकि पुलिस बल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 183 Post navigation योग शिविर का विधायक हेमंत खंडेलवाल जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर ने शुभारंभ किया 15 /12/24थाना यातायात बैतुल सड़क सुरक्षा के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी