रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला माचना नदी के उद्गम स्थल हसलपुर में रामटेक बाबा का तीन दिवसीय मेला का समापन बड़ी तादाद में धार्मिक लोगों ने माथा टेका— प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आमला ब्लाक के हसलपुर माचना नदी के उद्गम स्थल से तीन दिवसीय मेला दिनांक 4 दिसंबर 2024 दिन बुधवार से प्रारंभ हुआ था जो तीन दिन चला श्री रामटेक बाबा युवा समिति हसलपुर द्वारा मेले का आयोजन किया गया था जिसमें मेले को सबसे पहले प्रारंभ करने वाले श्री महंगी लाल धुर्वे श्री शिवराम धुर्वे श्री नान्हु नागले श्री झलकु लाल धुर्वे ने छोटे रूप में बहुत साल पहले मेला प्रारंभ करवाया था जो कि आज विशाल तीन दिवसीय रामटेक बाबा का मेले के नाम से जाना जाता है और यहां मेले में बड़ी तादाद में दुकान लगी हुई थी एवं दूर-दूर के ग्रामीण धार्मिक बंधु लोगों ने पहाडी पर पहुँच कर रामटेक बाबा एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना की यह मेला ऊंची पहाड़ी पर बसा रामटेक बाबा एवं हनुमान जी की विशाल मूर्ति एवं अन्य देवी देवताओं का मंदिर बना हुआ है ऊपर से चारों तरफ देखने में सुंदर हरियाली मनोहर दृश्य को देख कर लोगों ने शिखर पर पहुंच कर खूब सेल्फी ली दुकानदार धार्मिक लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन से मूलभूत सुविधा बिजली पानी सड़क मंदिर और पहाड़ी पर मिल जाए तो यह मेला अति सुंदर हो जाएगा मेले का समापन 6 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को हुआ जिसमें विभिन्न समिति एवं धार्मिक लोग अलग-अलग जगह पर बड़ी तादाद में भंडारा कराया धार्मिक लोगों ने भंडारे प्रसादी ग्रहण किया मंदिर शिखर पर आदिवासी नृत्य करने वालों की अलग-अलग समितियां आई थी धार्मिक लोग आदिवासी नृत्य का नाचते और गाते हुए आनंद उठाया श्री रामटेक बाबा युवा समिति ने तीन दिवसीय मेले में आए हुए धार्मिक बंधु एवं समाज सेवाको दुकानदारो का आभार व्यक्त किया लाउडस्पीकर से किसी व्यक्ति का पर्स गुम होने के कारण अनाउंसमेंट करते रहे किसी को पर्स मिले तो वहां वापस कर दे मेले में चर्चा का विषय बना हुआ था की पुलिस के जवान इक्का दुक्का ही दिखे एक ही जगह पर बैठे हुए थे हसलपुर पंचायत और ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 405 Post navigation 5/12/24 बैतुल यातायात पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई , कराई गई विडियो ग्राफी Next Post