रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 5/12/24 बैतुल यातायात पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई , कराई गई विडियो ग्राफी पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया ने स्वयं शहर में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात प्रभारी को निर्देशित किया। उन्होंने शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले,जैसे: रेसिंग बाइक चलाने वाले बाइक को लहराकर चलाने वाले तीन सवारी बैठाने वाले बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले चोरी के वाहनों का उपयोग करने वाले नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वाले …ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत वाहन चेकिंग की कार्रवाई का विडियो ग्राफी कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। आज यातायात थाना, गंज थाना, कोतवाली थाना, एवं रक्षित केंद्र के अतिरिक्त बल के सहयोग से दो स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत: 100 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। 50 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹7000 का समन शुल्क वसूला गया। विडियो ग्राफी का उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना – पुलिस की कार्रवाई पर निगरानी। डिजिटल साक्ष्य संग्रह – विवाद की स्थिति में कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता – स्कूली बच्चों को विडियो का उपयोग कर यातायात नियमों के प्रति शिक्षित किया जाएगा। अभियान की आगामी योजना यातायात पुलिस प्रतिदिन दो बार विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के अभियान चलाएगी। यह चेकिंग अभियान शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा, जिससे यातायात नियमों का पालन सख्ती से सुनिश्चित किया जा सके। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला Please follow and like us: Post Views: 271 Post navigation आमला रेलवे कॉलोनी में खाटू श्याम के भजनो का आयोजन हुआ आमला माचना नदी के उद्गम स्थल हसलपुर में रामटेक बाबा का तीन दिवसीय मेले का समापन बड़ी तादाद में धार्मिक लोगों ने माथा टेका