IMG 20241123 WA0002

संजय वर्मा


शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं हुई सशक्त व युवतियांें को मिला हुनर
आष्टा। प्रधानमंत्री पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सेमनरी रोड़ स्थित प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षिणार्थियों को कीट एवं प्रशस्ती पत्र नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड पार्षद रवि शर्मा की मौजूदगी में वितरित किए गए। प्रशिक्षण संचालक भगवानसिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत विगत 5 माह से प्रशिक्षण का कार्य निरंतर जारी था, प्रशिक्षण पूर्ण होने पर आज लगभग 50 से अधिक विद्यार्थियों को कीट एवं प्रशस्ती पत्र वितरित किए जा रहे है।

1000976530 1024x1024


कार्यक्रम के प्रारंभ में संचालक भगवानसिंह परमार एवं सुष्मा परमार द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया, तत्पश्चात्् वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना या विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आने वाले कारीगरों, शिल्पकारों आदि को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड प्रदान किया जाते है। पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 साल से कम होनी चाहिए।
योजना के लाभार्थी हुए आत्मनिर्भर – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवक-युवतियों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है, जिसके तहत युवक-युवतियां अपने कौशल को निखारकर आत्मनिर्भर बन रहे है। आज नौकरी का अभाव होने के कारण सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवकों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। इसी का परिणाम है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोगों ने सिलाई का कार्य सीखकर अपने आपको मजबूत किया है। पीएम विश्वकर्मा योजना का ही परिणाम है कि आज आप सभी के पास आगे बढ़ने का हुनर है।
मातृशक्तियां हुई सशक्त – प्रायः देखने में आता था कि महिलाएं पुरूषों पर ही निर्भर हुआ करती थी, किंतु आज के युग में महिलाएं भी पुरूष के साथ कदम से कदम बढ़ाकर काम कर रही है। पीएम विश्वकर्मा योजना, लाड़ली बहना योजना सहित अन्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आज मातृशक्तियां सशक्त हुई है। किसी भी देश का विकास महिलाओं के बिना अधूरा है। हर देश के विकाशील होने में महिलाओं का योगदान एवं उनका सशक्त होना आवश्यक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थीगण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email