IMG 20241120 WA0000

संजय वर्मा

विधायक के सख्त निर्देशो का बड़ा असर,रामपुराडेम की नहरों का युद्ध स्तर पर शुरू हुआ सफाई कार्य 20 से अधिक ग्रामो के किसानों में छाई खुशी

आष्टा । कल आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सिद्दीकगंज बेल्ट के करीब 20 से अधिक ग्रामो के किसान रामपुराडेम से पलेवा एवं सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी देने एवं नहरों की सफाई कराये जाने की मांग को लेकर नगर के सक्रिय विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर से मिले थे,ज्ञापन सौपा था। किसानों की मांग पर तत्काल विधायक इंजीनियर ने सिंचाई विभाग के प्रभारी एसडीओ महेंद्र शर्मा को कार्यालय बुलाया,किसानों के सामने ही उनसे चर्चा कर निर्देशित किया कि आज से ही नहरों की सफाई शुरू हो। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के सख्त निर्देशो के बाद कुछ ही घण्टो के बाद क्षेत्र के किसानों ने खबर दी कि विधायक जी नहरों की सफाई शुरू हो गई है,आपको बहुत बहुत धन्यवाद।

1000976187 768x1024

सिंचाई विभाग के प्रभारी एसडीओ महेंद्र शर्मा ने भी विधायक कार्यालय को निर्देशो के पालन के तहत बताया कि डेम की नहरों की सफाई शुरू हो गई है आज मानव श्रम से नहरों की सफाई शुरू हुई तथा उसी के साथ जहां मिट्टी का भराव था वहां जेसीबी से नहरों की सफाई शुरू करवा दी है। नहरों की सफाई शुरू होने से 20 से 25 ग्रामो के लाभार्थी किसानों में हर्ष व्याप्त है। स्मरण रहे आष्टा विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी लघु सिंचाई परियोजना राम रामपुर खुर्द सिंचाई परियोजना से लाभान्वित सिद्दीकगंज क्षेत्र के करीब 20 से अधिक ग्रामो के किसान कल भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष श्री मानसिंह ठाकुर ईलाही के नेतृत्व में आष्टा पहुचे एवं विधायक कार्यालय में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर से मिले थे।

1000976184 1024x768
1000976190 1 768x1024

आष्टा विधानसभा क्षेत्र की रामपुरा खुर्द लघु सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के करीब 20 से 25 ग्रामो की करीब 2 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई नहरों के माध्यम से होती है।आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर से भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ईलाही के नेतृत्व में किसानों ने विधायक से चर्चा की थी एवं मांग रखी की डेम से किसानों को पर्याप्त पानी मिले यह सुनिश्चित किया जाये। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक को बताया कि रामपुरा डैम से निकली नेहरो में 14 नवंबर को किसानों के लिए पलेवा एवं सिंचाई हेतु पानी छोड़ा गया है । वहीं पूर्व में की गई मांग के बाद भी सिंचाई विभाग द्वारा नेहरो की पानी छोड़ने के पूर्व सफाई नहीं कराये जाने के कारण कई ग्रामों तक उक्त छोड़ा गया पानी नहीं पहुंच पा रहा है ।

1000976190 768x1024

नहरों की तत्काल सफाई कराई जाये ताकि गंतव्य तक डेम से छोड़ा पानी पहुच सके और अंतिम छोर तक के किसान पलेवा एवं सिंचाई कर सके।विधायक के निर्देश पर कल से ही नहरों की सफाई कार्य शुरू हो गया है। इससे ग्राम सिद्धिकगंज, देहमत, इलाही, नीलबड़,शाहपुरा, बालाखेड़ा, बजाखेड़ी, जसमत, बापचा बरामद, नौगांव, पिपलिया खाड़ी, पगारिया हॉट, गंगल कोठरी, कन्नौद मिरजी, मोरूखेड़ी देवनखेड़ी सहित करीब 20 ग्रामों के किसानो को लाभ प्राप्त होगा ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email