IMG 20230708 WA0005

रिपोर्टर राकेश डब्बू तायवाड़े आमला बैतूल

सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के ठेका श्रमिकों की बड़ी बैठक संपन्न हुई

ठेका श्रमिकों को प्लांट में संविदा पर रखने का लिया गया निर्णय भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ के नेतृत्व में सारणी के राम मंदिर परिसर में शनिवार दोपहर 2:00 बजे सतपुड़ा प्लांट के सभी क्षेत्रों में कार्यरत ठेका श्रमिकों की बैठक संपन्न हुई

IMG 20230707 111654 1024x623

बैठक में चर्चा के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटरो ने बताया कि वह बहुत कार्य करते हैं मगर उसके अनुरूप उनको वेतनमान नहीं मिलता ठीक है ऐसा ही प्लांट में ठेके पर लगे वाहन के चालको ने भी बताया कि उनके अकाउंट में 12000 डालकर 6000 वापस ले लिए जाते हैं इस तरह उनका शोषण किया जा रहा

IMG 20230702 WA0004

हैchp4 में लोकनाथ कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने तो बताया कि उनसे स्किल्ड कैटेगरी का काम करवा कर अनस्किल्ड का पेमेंट दिया जाता है एवं वहां कार्यरत डोजर ऑपरेटरों को भी बहुत कम पेमेंट दिया जाता है उक्त कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने बताया कि इस विषय को लेकर कई बार मुख्य अभियंता एवं जिला श्रम अधिकारी को बताया गया मगर जिला श्रम अधिकारी ने आज तक कभी मजदूरों के शोषण की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और ना ही जिला श्रम अधिकारी मजदूरों की समस्या के निदान के लिए सारणी आते हैं जिला श्रम अधिकारी के खिलाफ भी मोर्चा खोलने की तैयारी की गई

IMG 20230622 WA0006 2 1024x773
IMG 20230622 WA0007 2

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सतपुड़ा प्लांट में जिन ठेका श्रमिकों को 3 वर्षों से अधिक समय हो गया है उन्हें संविदा पर रखा जाए और इस विषय को लेकर आने वाले शनिवार को दोपहर 2:00 बजे राम मंदिर परिसर में पुन बैठक आयोजित की जाएगीइस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सागर, सुनील भारद्वाज, सुनील सेंडे, रामप्रसाद मानकर, शिव शंकर साहू, भोजराज, नरेंद्र मालवीय,अजय राजपूत, महेंद्र ठाकुर, शिव हतिया, चंद्रप्रकाश दामले, मनोज डेहरिया एवं महिला कंप्यूटर ऑपरेटर सहित बड़ी संख्या में सतपुड़ा प्लांट के ठेका श्रमिक उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email