IMG 20241024 WA0004

राजा दुबे 9754048373

नामांकन रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगाए कई आरोप

1000974574

बुधनी। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट विजयपुर और बुधनी में 13 नवंबर को चुनाव होना है वहीं परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।


जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे दोनों ही विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

1000974545 1024x575

आज 24 अक्टूबर को बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मंच को संबोधित करने उपस्थित हुए।नामांकन रैली निकालने के पूर्व दशहरा मैदान में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और साथ ही उन्होंने कहा है कि जब भी प्रचार करने जाओ तो गेहूं और चावल की पोटली लेकर जाना और प्रचार करना है क्योंकि गेहूं के भाव ₹3000 प्रति क्विंटल करवाना है वहीं धान के भाव ₹3100 प्रति क्विंटल करवाना है।

1000974554 1024x575

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुधनी कांग्रेस की धरती रही है आप बीजेपी को हराएंगे तो वापस से यह धरती कांग्रेस की हो जाएगी।

1000974573

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने भी प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए और कहा कि यहां उपस्थित लोगों ने मेरे कॉलेज के समय से मंत्री बनने तक साथ दिया है मैं इस क्षेत्र के लिए हमेशा काम करता रहूंगा।

जनसभा को सुनने के लिए हजारों की तादात में भेरूंदा और बुधनी से उपस्थित हुए।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email