संजय वर्मा आष्टा नगर में मंगलवार को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां संतोषी मां मंदिर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया संतोषी माता की पूजन अर्चना कर सर्वप्रथम छोटी-छोटी कन्याओं को भोज कराया एवं माता रानी के भंडारे में नगर के सभी जनप्रतिनिधि एवं धर्म प्रेमी बंधु हजारों की संख्या में उपस्थित होकर माता रानी के भंडारे का धर्म लाभ लिया। मातृशक्ति अधिक संख्या में रही इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, पार्षद आरती सुभाष नामदेव, पार्षद रवि शर्मा, पार्षद अंजलि विशाल चौरसिया, पार्षद लता तेजपाल मुकाती, पार्षद तारा कटारिया, महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर सिध्दांत जयसवाल, राहुल वाल्मीकि,उपस्थित हुए। संतोषी मां मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश मुन्ना सोनी, राहुल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, दलकिशोर कुशवाहा ने स्वागत सम्मान किया मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने मंच संचालन किया। Please follow and like us: Post Views: 467 Post navigation मप्र के उप मुख्यमंत्री के सीहोर आगमन पर आष्टा विधायक ने सौपा मांग पत्र बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने भारा अपना नामांकन पर्चा, नामांकन रैली में शामिल हुए प्रदेश के दिग्गज नेता